27 C
Mumbai
Saturday, July 27, 2024
होमदेश दुनियाक्या नेहरू-गांधी संबंध की दुहाई कमलनाथ को BJP में जाने से रोकेगी? 

क्या नेहरू-गांधी संबंध की दुहाई कमलनाथ को BJP में जाने से रोकेगी? 

कमलनाथ दिल्ली पहुंचकर मीडिया से कहा कि अगर वे बीजेपी में शामिल होंगे तो इसके बारे में सबसे पहले आपको जानकारी दूंगा।            

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।  हालांकि अभी इस बात का कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है कि दोनों कांग्रेसी ने कब बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं। बहरहाल, केवल अटकलें है, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि कमलनाथ से बात हुई है। वे ऐसा कोई कदम नहीं उठाने वाले है। कमलनाथ दिल्ली पहुंचकर मीडिया से कहा कि अगर वे बीजेपी में शामिल होंगे तो इसके बारे में सबसे पहले आपको जानकारी दूंगा।

कौन हैं कमलनाथ
कमलनाथ कांग्रेस से 44 साल से ज्यादा समय तक जुड़े हुए हैं। उन्हें नेहरू गांधी परिवार का सबसे करीबी माना जाता है। कमलनाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से पहली बार 34 साल की उम्र में 1980 में लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज किया था। 1996 में हार का भी सामना करना पड़ा था। उन्हें सुंदर पटवा ने हराया था। अब तक कमलनाथ नौ बार सांसद रह चुके हैं। कमलनाथ कई बार केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। 1991 से लेकर 1995 तक नरसिम्हा राव की सरकार में पर्यावरण संरक्षण मंत्री भी रहे हैं। इसके बाद मनमोहन सिंह की सरकार में वाणिज्य मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं। 2012 में कमलनाथ संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं।

वर्तमान में कांग्रेस से उनकी नाराजगी की वजह उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा जाना बताया जा रहा है। उनकी जगह अशोक सिंह को कांग्रेस ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। जिसकी वजह से कमलनाथ  नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने अशोक सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाये जाने पर बधाई भी दी थी। पिछले साल 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें सीएम फेस बनाया था,लेकिन कांग्रेस उनके नेतृत्व में बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई थी। सपा से गठबंधन को लेकर उनका एक बयान ” अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश” खूब चर्चा में रहा था।

बहरहाल, कमलनाथ नेता ही नहीं उद्योगपति भी है। उन पास 23 कंपनियां है। सितंबर 2011 में उन्हें भारत का सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री घोषित किया गया था। उस समय उनके बपास 2. 73  अरब की सम्पत्ति थी। जिसकी देखरेख उनके बेटे करते हैं उनके दो पुत्र हैं। ग्रेजुएट तक की पढ़ाई किये हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानुपर में 18 नवंबर 1946 को हुआ था। 77 साल के नेता  कमलनाथ की राजनीति सूझबूझ की चर्चा हमेशा होती रही है। सबसे ज्यादा सवाल उनके जाति को लेकर किया जाता रहा है। अभी तक कोई नहीं जान सका है कि कमलनाथ किस जाति से है। खुद कमलनाथ के शब्दों में  ” राजनीति मेरे लिए समाजसेवा है और मेरी जाति  हिंदुस्तानी है। ” लेकिन उन्होंने अपनी जाति का खुलासा नहीं किया था। वैसे जानकारों का कहना है कि कमलनाथ सामान्य जाति से आते हैं ,क्योंकि वे स्थापित व्यवसायी परिवार से आते हैं। कांग्रेस से उनके संबंध के बारे में एक बार इंदिरा गांधी ने कहा था कि कमलनाथ मेरा “तीसरा बेटा है। ”

इस संबंधों का हवाला देकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस छोड़कर कमलनाथ कही नहीं जा रहे हैं। उनका कहना है कि कमलनाथ ने नेहरू-गाँधी परिवार के साथ राजनीति शुरू की है तो कैसे उम्मीद करें कि वह कांग्रेस छोड़ेंगे। अपने बेटे के साथ दिल्ली पहुंचने पर कमलनाथ ने मीडिया से बात की। बीजेपी में शामिल होने की चर्चा पर कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो सबसे पहले आप सभी को बताऊंगा।

बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से उनके बेटे का इस बार जीताना मुश्किल है। क्योंकि बीजेपी इस सीट को कमजोर लोकसभा सीट में डाल रखा है और पार्टी दो साल से इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ और हुनके बेटा नकुलनाथ छिंदवाड़ा में में कुछ समय से डेरा डाल रखे हैं। दोनों नेता जनता से फीडबैक ले रहे हैं कि लोकसभा सीट को लेकर यहां का माहौल क्या है ?

बता दें कि शनिवार को कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने अपने एक्स प्रोफ़ाइल से कांग्रेस हटा दिया। जिससे अटकलें तेज हो गई कि नकुलनाथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि दिल्ली पहुंचने पर  कमलनाथ ने इंकार भी नहीं किया कि वे बीजेपी में शामिल हो रहे हैऐसे में उनके और नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने का बल मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

आंध्र की राजनीति में भूचाल!​ CID की नायडू पर गिरी गाज, करोड़ों के घोटाले में मुख्य आरोपी !

तलाक, हलाला से परेशान, दो मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू युवकों से की शादी 

केजरीवाल ने फिर बनाया नया बहाना?, कोर्ट से कहा अगली बार आऊंगा

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,488फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
167,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें