29 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमराजनीतिराहुल गांधी देश को बदनाम और निंदा करने का काम कर रहे...

राहुल गांधी देश को बदनाम और निंदा करने का काम कर रहे हैं : कंगना रनौत

Google News Follow

Related

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया से लेकर अपने संसदीय क्षेत्र में केंद्र सरकार के ‘हर घर स्वदेशी’ कार्यक्रम को प्रमोट कर रही हैं। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग आकर स्वदेशी प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

मीडिया से बातचीत में कंगना ने स्वदेशी प्रोडक्ट को लेकर कहा, “मैंने खादी की साड़ी पहनी है। हमारे स्वदेशी और खादी के कपड़ों की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि ये हमारे लिए दुख की बात है क्योंकि हमें दूसरे देशों के परिधानों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन अब हमारा देश आत्मनिर्भर बन रहा है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में खास जिक्र किया था कि 2 अक्टूबर को खादी जरूर खरीदें। बस उन्हीं की बातों का मान रखा है। खादी पहनने से आपके लुक में बदलाव आएगा और अगर ऐसा करने से हमारे गरीब परिवार पलते हैं, तो सबको खादी पहननी चाहिए।”

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “सब जानते हैं कि राहुल गांधी देश को बदनाम करने और देश की निंदा करने का काम कर रहे हैं। ये किसी सरकार की आलोचना नहीं, बल्कि देश को बदनाम करने वाली बात है। वे कह रहे हैं कि इस देश के लोग झगड़ालू और बेईमान हैं, वे लोग नहीं जानते कि उनके लिए क्या अच्छा है, और जब वे वोट देते हैं तो उनका दिमाग काम नहीं करता है और किसी और को आकर यहां लोकतंत्र को बचाना चाहिए, तो उनका मतलब यह है कि इस देश के लोग नासमझ हैं।”

यह भी पढ़ें:

जैसलमेर विजयादशमी: बीएसएफ का शस्त्र पूजन, जवानों ने बढ़ाया मनोबल​!

कोलंबिया में राहुल गांधी का बयान: भारत उत्पादन करने में असमर्थ हैं!

वन्यजीव सप्ताह: विलुप्ति संकट में संरक्षण का भारत का वैश्विक संदेश!

खपत और निवेश से अप्रैल-सितंबर में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें