28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकपिल मिश्रा बोले- केजरीवाल ने 11 साल में नहीं किया जो भाजपा...

कपिल मिश्रा बोले- केजरीवाल ने 11 साल में नहीं किया जो भाजपा ने 7 महीने में किया!

उन्होंने बताया कि पहली तस्वीर अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान कालिंदी कुंज पर यमुना नदी की है, जबकि दूसरी तस्वीर भाजपा सरकार में कालिंदी कुंज पर ली गई है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दिल्ली में छठ पर्व के बीच यमुना पर राजनीति जारी है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने यमुना नदी में सफाई का दावा करते हुए कहा कि जो अरविंद केजरीवाल 11 साल में नहीं कर पाए वो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार में 7 महीने में हो गया है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दो तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि पहली तस्वीर अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान कालिंदी कुंज पर यमुना नदी की है, जबकि दूसरी तस्वीर भाजपा सरकार में कालिंदी कुंज पर ली गई है।

तुलनात्मक तस्वीरों में फर्क साफ दिखाई दिया। पहले की तस्वीर में यमुना नदी में सफेद जहरीले झाग देखे गए, जबकि दूसरी तस्वीर में बहुत ही कम झाग दिखाई दिए। कपिल मिश्रा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “काम दिखता है।”

हालांकि, आम आदमी पार्टी यमुना नदी के पानी को प्रदूषित बताकर दिल्ली सरकार को घेर रही है। पिछले दिन सौरभ भारद्वाज और संजीव झा ने सूर्य घाट का दौरा किया। उन्होंने दावा किया, “नजफगढ़ नाले का सारा पानी यमुना में आकर मिल रहा है और यमुना प्रदूषित हो रही है।”

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि यमुना में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हिस्से का पानी दिल्ली की तरफ छुड़वाया गया है, लेकिन नजफगढ़ नाले का पानी भी इसी यमुना जी में मिलाया जा रहा है। अभी उत्तर प्रदेश के हिस्से का भी पानी यमुना में डालकर दिखावा किया जा रहा है, लेकिन छठ के बाद यह पानी यमुना में नहीं आएगा और जल इससे भी ज्यादा प्रदूषित होगा।

उन्होंने कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेता पूर्वांचलवासियों को बेवकूफ बना रहे हैं कि इन्होंने यमुना को साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता या तो इस पानी को पीकर पूर्वांचल समाज को आश्वस्त कर दें या फिर झूठ बोलकर लोगों की जान मुसीबत में ना डालें।”

यह भी पढ़ें-

मालदा में सुकांत मजूमदार ने पीएम मां के नाम पौधा लगाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,337फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें