32 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियासोनिया की किताब पर कारसेवक संजय कुमार ने उठाए सवाल!

सोनिया की किताब पर कारसेवक संजय कुमार ने उठाए सवाल!

संजय कुमार ने कहा, "हम इसे सनातन का दुर्भाग्य कह सकते हैं कि हमारे पास ऐसे नेता हैं, जो समय-समय पर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जब उनके पास बात करने के लिए कुछ नहीं होता है।

Google News Follow
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की किताब में बाबरी मस्जिद के मुद्दे का जिक्र किए जाने पर कारसेवक संजय कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सनातन का दुर्भाग्य है कि हमारे पास ऐसे नेता हैं, जो जब उनके पास बात करने के लिए और कुछ नहीं होता, तो समय-समय पर ऐसे मुद्दे उठाते हैं।

संजय कुमार ने आईएएनएस से कहा, “हम इसे सनातन का दुर्भाग्य कह सकते हैं कि हमारे पास ऐसे नेता हैं, जो समय-समय पर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जब उनके पास बात करने के लिए कुछ नहीं होता है। उन्होंने अपनी आत्मकथा लिखी है, जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि 1992 में जब ढांचा गिराया गया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।

मैं पूछना चाहता हूं कि उस खास पल में उनकी आंखों में आंसू क्यों आए? जब बाबर ने सनातन पर हमला किया और मंदिर के मलबे का इस्तेमाल करके वह ढांचा बनाया, तो क्या जब उन्होंने इसके बारे में सुना तो उनकी आंखें सूखी थीं? क्या तब उन्होंने आंसू नहीं बहाए?”

संजय कुमार ने कहा, “आपको इतिहास में पता लग जाएगा कि मुगलों ने हिंदुस्तान में आकर कितने अत्याचार किए। क्या उन्होंने वे कहानियां नहीं पढ़ीं या उन्होंने सिर्फ वही चैप्टर पढ़े, जिनमें सनातन के खिलाफ ही बोला गया है।”

संजय कुमार ने कहा, “मैं तो यह कहता हूं कि वोट बैंक के लिए उनकी आंखों में आंसू थे। अगर प्रभु राम में आस्था नहीं होती तो सनातन को मानने वाले हिंदू उस बाबरी ढांचे को तोड़ते नहीं, और ये तो बड़ी खुशी की बात है कि प्रभु श्री राम, जो सनातन के हिंदुओं के पूर्वज हैं, दुनिया उनको मानती है। उनका अपना एक अस्तित्व बाहर निकलकर आया।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि कांग्रेस का एक ही रोना है कि भाजपा को आरएसएस चलाती है, लेकिन सच यह है कि आरएसएस 1925 में बना। इसके संस्थापक केशव हेडगेवार कौन थे, कांग्रेस की विचारधारा के थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मैं तो सबको यही कहता हूं कि राहुल गांधी तो भाजपा के ब्रांड एंबेसेडर हैं।”

सोनिया गांधी की किताब में बाबरी के मुद्दे पर कारसेवक संजय कुमार ने कहा, “यह हमारा दुर्भाग्य है। शुरू से ही हमारा दुर्भाग्य रहा है कि जिन्हें कोई काम नहीं है, वे ही दूसरों को नीचे खींचते हैं, जो काम कर रहे हैं, उनकी आलोचना करते हैं और समाज में ऐसी बातें फैलाते हैं ताकि उन्हें काम करने से रोका जा सके।

अगर हम कहें कि उन्होंने 1992 की घटनाओं को स्क्रीन पर देखा और उनकी आंखों में आंसू आ गए, तो पुलवामा होने पर उन्होंने आंसू क्यों नहीं बहाए? पहलगाम हमला होने पर उन्होंने आंसू क्यों नहीं बहाए? जब यहां रघुनाथ मंदिर के अंदर बम फटा, तो किसी ने आवाज नहीं उठाई।”

संजय कुमार ने कहा कि वे अपनी चीजों को दबाने के लिए हिंदू विरोधी चीजों को सामने लाते हैं। वे हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के लिए कभी नहीं बोलते हैं। देश के लोगों को यह समझना चाहिए कि कौन सच में सनातन और हिंदुओं के साथ खड़ा है और कौन सिर्फ वोट बैंक के लिए आंसू बहाता है।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें