संजय कुमार ने आईएएनएस से कहा, “हम इसे सनातन का दुर्भाग्य कह सकते हैं कि हमारे पास ऐसे नेता हैं, जो समय-समय पर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जब उनके पास बात करने के लिए कुछ नहीं होता है। उन्होंने अपनी आत्मकथा लिखी है, जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि 1992 में जब ढांचा गिराया गया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।
संजय कुमार ने कहा, “आपको इतिहास में पता लग जाएगा कि मुगलों ने हिंदुस्तान में आकर कितने अत्याचार किए। क्या उन्होंने वे कहानियां नहीं पढ़ीं या उन्होंने सिर्फ वही चैप्टर पढ़े, जिनमें सनातन के खिलाफ ही बोला गया है।”
संजय कुमार ने कहा, “मैं तो यह कहता हूं कि वोट बैंक के लिए उनकी आंखों में आंसू थे। अगर प्रभु राम में आस्था नहीं होती तो सनातन को मानने वाले हिंदू उस बाबरी ढांचे को तोड़ते नहीं, और ये तो बड़ी खुशी की बात है कि प्रभु श्री राम, जो सनातन के हिंदुओं के पूर्वज हैं, दुनिया उनको मानती है। उनका अपना एक अस्तित्व बाहर निकलकर आया।”
उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि कांग्रेस का एक ही रोना है कि भाजपा को आरएसएस चलाती है, लेकिन सच यह है कि आरएसएस 1925 में बना। इसके संस्थापक केशव हेडगेवार कौन थे, कांग्रेस की विचारधारा के थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मैं तो सबको यही कहता हूं कि राहुल गांधी तो भाजपा के ब्रांड एंबेसेडर हैं।”
सोनिया गांधी की किताब में बाबरी के मुद्दे पर कारसेवक संजय कुमार ने कहा, “यह हमारा दुर्भाग्य है। शुरू से ही हमारा दुर्भाग्य रहा है कि जिन्हें कोई काम नहीं है, वे ही दूसरों को नीचे खींचते हैं, जो काम कर रहे हैं, उनकी आलोचना करते हैं और समाज में ऐसी बातें फैलाते हैं ताकि उन्हें काम करने से रोका जा सके।
संजय कुमार ने कहा कि वे अपनी चीजों को दबाने के लिए हिंदू विरोधी चीजों को सामने लाते हैं। वे हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के लिए कभी नहीं बोलते हैं। देश के लोगों को यह समझना चाहिए कि कौन सच में सनातन और हिंदुओं के साथ खड़ा है और कौन सिर्फ वोट बैंक के लिए आंसू बहाता है।
