26 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री ने किया वीर...

कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री ने किया वीर शहीदों को नमन !

ऑपरेशन विजय की याद

Google News Follow

Related

आज (26 जुलाई) को पूरा देश गर्व और श्रद्धा के साथ कारगिल विजय दिवस मना रहा है, एक ऐसा दिन जो भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमर गाथा का प्रतीक है। 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने और भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उन वीर सैनिकों की स्मृति में देशभर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक भावपूर्ण संदेश में कहा, “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। देश के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय हिन्द! जय भारत!”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वीर जवानों को याद करते हुए लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर, मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी देश के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे सशस्त्र बलों के अटूट संकल्प की चिरस्थायी याद दिलाता है। भारत उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए लिखा, “कारगिल विजय दिवस देश के वीर जवानों के गौरव और विजयगाथा का अविस्मरणीय दिन है। वर्ष 1999 में हमारे जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ से दुश्मनों को घुटनों पर ला कर, अदम्य साहस व पराक्रम की अमिट मिसाल पेश की। यह राष्ट्र आपके त्याग व बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।”

भारतीय वायु सेना ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से संदेश साझा करते हुए लिखा, “भारतीय वायु सेना कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उनका साहस, बलिदान और अटूट संकल्प कृतज्ञता से एकजुट राष्ट्र को प्रेरित करता रहता है।”

गौरतलब है कि कारगिल युद्ध 1999 में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन विजय का परिणाम था, जिसमें पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ के प्रयास को करारी शिकस्त दी गई थी। इस संघर्ष में 500 से अधिक भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे।

यह भी पढ़ें:

“अनुभवी कलाकारों की तुलना में इंफ्लुएंसर्स को ज्यादा मौके मिलते हैं”: समृद्धि शुक्ला

तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी, 4800 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास!

ऑल्ट ऐप पर बैन के बाद एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें