कांग्रेस नेता के बोल: “राम मंदिर को उड़ा देंगे और मुस्लिमों को निशाना बनाएंगे”   

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें  वे कह रहे हैं कि "अगले लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत के लिए बीजेपी राम मंदिर पर बम गिरवा सकती है।

कांग्रेस नेता के बोल: “राम मंदिर को उड़ा देंगे और मुस्लिमों को निशाना बनाएंगे”   

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक ने राम मंदिर पर विवादित बयान दिया है। विधायक का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है की बीजेपी 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के किये राम मंदिर पर बम गिराएगी और उसका ठीकरा मुसलमानों पर फोड़ेगी। ताकि हिन्दू मतदाताओं को एकजुट कर जीत हासिल की।इस बयान के बाद बवाल मच गया है। अब कर्नाटक की बीजेपी ने इस वीडियो को अपने एक्स सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पार्टी ने कांग्रेस आलाकमान से इस बयान पर माफ़ी मांगने बकी मांग है।

कांग्रेस राम मंदिर को नुकसान पहुंचा चाहती है: दरअसल, कर्नाटक के कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कह रहे हैं कि “अगले लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत के लिए बीजेपी राम मंदिर पर बम गिरवा सकती है। फिर इसका दोष मुसलमानों पर लगाकर हिन्दुओं को एकजुट करेगी। ” बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस राम मंदिर को नुकसान पहुंचाकर हिन्दू और मुस्लिम वोटरों को लड़ाना चाहती है, और इसका दोष सरकार पर मढ़ना चाहती है।

कांग्रेस नेताओं की राम मंदिर पर बुरी नजर: हालांकि यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह वीडियो कब का है। अब इस वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है और इसे हिन्दुओं आस्था का अपमान बताया है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि ” कांग्रेस हमेशा हिन्दुओं की आस्था पर सवाल खड़ा करती रही है। कांग्रेस नेताओं की बुरी नजर राम मंदिर पर है। ये लोग राम मंदिर को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और इसका ठीकरा सरकार के ऊपर फोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी का एक विधायक इस तरह का बयान दे रहा है।

ये भी पढ़ें        

 

 

विधायकों को अयोग्य ठहराने के सबूत…”, ठाकरे गुट के अनिल देसाई की पहली प्रतिक्रिया!

वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ C-295 विमान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बनाया स्वस्तिक !

Exit mobile version