30.3 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिकरूर भगदड़: अभिनेता विजय ने मारे गए परिवारों को 20 लाख रुपए...

करूर भगदड़: अभिनेता विजय ने मारे गए परिवारों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने का किया ऐलान!

Google News Follow

तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार (27 सितंबर)को हुई रैली में भगदड़ के दौरान 39 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 10 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल थीं। कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

अभिनेता और टीवीके नेता विजय ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वह इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को 20 लाख रुपए देंगे। साथ ही, घायलों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

अपनी पोस्ट में विजय ने लिखा, “शनिवार को करूर में जो हुआ, उसके बारे में सोचकर, मेरा दिल और दिमाग बहुत व्यथित है। अपनों को खोने के अपार दुख के बीच, मेरे पास उस दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। मेरी आंखें नम हैं और इस बारे में सोचकर मैं और भी दुखी हो रहा हूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “आप सभी के चेहरे, जिनसे मैं मिला हूं, मेरे जेहन में बार-बार घूम रहे हैं। जितना अधिक मैं अपने उन प्रियजनों के बारे में सोचता हूं, उतना ही मैं और भी दुखी हो जाता हूं। यह वास्तव में हमारे लिए एक अपूरणीय क्षति है। चाहे कोई भी कितनी सांत्वना दे, अपनों का नुकसान असहनीय है। फिर भी आपके परिवार का एक सदस्य होने के नाते मैं उन सभी परिवारों को 20 लाख रुपए और घायलों को 2 लाख रुपए देने का इच्छुक हूं।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने ईश्वर से घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने और घर लौटने की प्रार्थना की। घटना उस समय हुई जब हजारों समर्थक विजय के संबोधन को सुनने के लिए इकट्ठा थे। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बढ़ने के कारण भगदड़ मची और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना को ‘गंभीर और चिंताजनक’ बताया। इसके अलावा, करूर नगर पुलिस ने टीवीके पश्चिम जिला सचिव मथियालगन, महासचिव आनंद और संयुक्त सचिव निर्मल कुमार सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 110, 125 बी और 223 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:

चैतन्‍यानंद के फर्जीवाड़े का पूरा कच्चा चिट्ठा!

एक्सेंचर ने 11,000 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता!

भारत ही जीतेगा खिताब, पावरप्ले में विकेट सुरक्षित रखने की जरूरत: मोंटी पनेसर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें