29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमस्पोर्ट्सभारत ही जीतेगा खिताब, पावरप्ले में विकेट सुरक्षित रखने की जरूरत: मोंटी...

भारत ही जीतेगा खिताब, पावरप्ले में विकेट सुरक्षित रखने की जरूरत: मोंटी पनेसर

Google News Follow

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बड़ा बयान दिया है। पनेसर के मुताबिक यह खिताबी मुकाबला टीम इंडिया ही जीतेगी, हालांकि इसके लिए शुरुआती ओवरों में विकेट सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

आईएएनएस से बातचीत में पनेसर ने कहा, “भारत इस मुकाबले में मजबूत नजर आ रहा है। गेंदबाजी विभाग ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत की बल्लेबाजी भी अच्छी है, लेकिन इसमें सिर्फ एक कमी है। अभिषेक शर्मा अगर जल्दी आउट हुए, तो मिडिल ऑर्डर एक्सपोज हो सकता है।”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान की टीम फाइनल में बहुत जोश से खेलेगी। उनके पास शानदार तेज गेंदबाजी है और उन्हें पावरप्ले में जल्दी विकेट निकालने की जरूरत है। हालांकि, भारत की टीम बेहद मजबूत है। मुझे लगता है कि इस मुकाबले में भारत ही जीतेगा। बस टीम इंडिया को पावरप्ले में टॉप ऑर्डर विकेट सुरक्षित रखने होंगे।”

भारत का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही दो मुकाबले जीत चुकी है—ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से और सुपर-4 में 6 विकेट से। इसके अलावा भारत ने यूएई को 9 विकेट से, ओमान को 21 रन से और बांग्लादेश को 41 रन से हराया। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इस एशिया कप में जितने भी मुकाबले हारे हैं, वे दोनों भारत के खिलाफ ही थे।

आंकड़े भी भारत के पक्ष में हैं। टी20 फॉर्मेट में अब तक दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत ने 11 जीते, पाकिस्तान ने 3, जबकि एक मैच टाई रहा जिसे भारत ने बॉल आउट में अपने नाम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांच मुकाबलों में भी भारत 3 बार विजयी रहा है।

स्पष्ट है कि इतिहास और मौजूदा फॉर्म दोनों ही भारत के पक्ष में हैं। अब देखना होगा कि दुबई में टीम इंडिया इस दबदबे को खिताब में बदल पाती है या नहीं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें