34 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमबॉलीवुडनेशनल फिल्म अवॉर्ड में 'द केरला स्टोरी' को सम्मानित किए जाने पर...

नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘द केरला स्टोरी’ को सम्मानित किए जाने पर भड़के सीएम पिनराई विजयन !

कहा — यह केरल का 'गंभीर अपमान' है

Google News Follow

Related

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने फिल्म द केरला स्टोरी को नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सम्मानित किए जाने पर तीखा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला न सिर्फ केरल की छवि को धूमिल करने वाला है, बल्कि यह साम्प्रदायिक नफरत फैलाने वाली विचारधारा को वैधता देने जैसा है। सोशल मीडिया मंच X पर विजयन ने लिखा, “एक ऐसी फिल्म को सम्मान देना, जो केरल की छवि खराब करने और साम्प्रदायिक द्वेष फैलाने के स्पष्ट इरादे से झूठी जानकारी प्रसारित करती है, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी द्वारा संघ परिवार की विभाजनकारी सोच को वैधता देने जैसा है।”

विजयन ने आगे लिखा, “केरल हमेशा से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक रहा है। इस फैसले से न केवल मलयाली जनता, बल्कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर नागरिक का अपमान हुआ है। सभी को मिलकर संविधानिक मूल्यों और सच्चाई की रक्षा में आवाज उठानी चाहिए।”

द केरला स्टोरी को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (बेस्ट डायरेक्टर) और सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला है। फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था और इसमें अदाह शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वर्ष 2023 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें केरल की महिलाओं को जबरन धर्मांतरण और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट में भर्ती होते दिखाया गया था। हालांकि केरल के राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इन दावों को “अतिरेकपूर्ण और भड़काऊ” बताते हुए खारिज किया था।

मुख्यमंत्री विजयन के बयान का समर्थन करते हुए विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक वी.डी. सतीशन ने भी अवॉर्ड दिए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा, “यह फिल्म धार्मिक घृणा फैलाने के इरादे से बनाई गई थी और इसका अवॉर्ड केवल एक राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।” उन्होंने भाजपा और संघ परिवार पर संस्कृति और कला जैसे मंचों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

हालांकि दोनों नेताओं ने मलयालम सिनेमा के अन्य विजेताओं की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री विजयन ने अभिनेत्री उर्वशी और अभिनेता विजयराघवन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। उन्होंने इसे मलयालम सिनेमा के लिए “एक उल्लेखनीय क्षण” बताया और कहा कि यही केरल की असली रचनात्मकता और कला का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह भी पढ़ें:

पूर्व शिवसेना नगरसेवक कमलेश राय वसूली के ₹5 लाख लेते रंगेहाथ गिरफ्तार!

‘कांग्रेस का मुंह काला, भगवा और सनातन की विजय’

मालेगांव ब्लास्ट केस: NIA कोर्ट ने ATS की जांच पर उठाए सवाल!

मीठी नदी सफाई घोटाला: EWO ने दाखिल की 7,000 पन्नों की चार्जशीट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,525फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें