31.3 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियालालू यादव ही रहेंगे पार्टी अध्यक्ष, मंगनी लाल मंडल का बड़ा बयान!

लालू यादव ही रहेंगे पार्टी अध्यक्ष, मंगनी लाल मंडल का बड़ा बयान!

लोगों ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को अपमानित करने का मनगढ़ंत, बेबुनियाद आरोप लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के लिए जमीन तैयार की।  

Google News Follow

Related

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सोमवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। लालू यादव राजद कार्यालय पहुंचे और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनका फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

इस बीच, राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि लालू यादव जब तक धरती पर रहेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुप्रीमो रहेंगे। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि लालू यादव ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वे पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष रहे हैं। वे इस पार्टी के पीछे जो जमात और आधार है, उसके नेता रहे हैं। यह खुशी की बात है।

इधर, एनडीए के लालू यादव के लगातार अध्यक्ष बनने को लेकर सवाल उठाए जाने पर राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। षड्यंत्र कर कोई बात कहता है। उन लोगों ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को अपमानित करने का मनगढ़ंत, बेबुनियाद आरोप लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के लिए जमीन तैयार की। एनडीए इसके अलावा और कुछ नहीं कर सकती।

इधर, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे जाने पर कहा कि राजद का मतलब ही होता है लालू यादव का परिवार। यह कोई नई बात नहीं है। सजायाफ्ता होकर लालू यादव जेल में रहे तब भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहें। चुनाव लड़ने की पात्रता नहीं है। राजद के लालू परिवार का ही कोई सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा।

किसी पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित की हिमाकत नहीं है कि कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भी पेश कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव का नेतृत्व रहा है तब भी पार्टी की हार हुई है। लालू यादव के परिवार में राजनीतिक खौफ बीमारी की अवस्था में भी कायम है और वह आम जनता पर डालना चाहते हैं जो कतई संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें-

गुजरात उपचुनाव पर ऋषिकेश पटेल बोले- जनता का जनादेश स्वीकार! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें