30.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियागुजरात उपचुनाव पर ऋषिकेश पटेल बोले- जनता का जनादेश स्वीकार! 

गुजरात उपचुनाव पर ऋषिकेश पटेल बोले- जनता का जनादेश स्वीकार! 

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कडी की जीत जनता की जीत है। कडी और विसवादार के लोगों का जनादेश स्वीकार्य है।  

Google News Follow
गुजरात की विसवादार और कडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। एक सीट पर ‘आप’ ने जीत दर्ज की है तो दूसरी सीट पर भाजपा ने बाजी मारी है। उपचुनाव के नतीजों पर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल का बयान आया है।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कडी की जीत जनता की जीत है। कडी और विसवादार के लोगों का जनादेश स्वीकार्य है। भले ही छोटे या बड़े दुष्प्रचार के कारण जनादेश अलग हो, हम उसे स्वीकार करेंगे। विसवादार की हार का विश्लेषण करेंगे। भाजपा विसवादार में फिर से बीज बोने की कोशिश करेगी।”

बता दें कि 19 जून को 5 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए थे, जिनमें गुजरात की विसवादार और कडी विधानसभा सीटें शामिल हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने विसवादार सीट से जीत दर्ज की है। उन्हें 75,942 मत मिले हैं और उन्होंने भाजपा के कीर्ति पटेल को 17,554 वोट से मात दी है, जिन्हें उपचुनाव में 58,388 वोट मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के नितिन रानपरिया रहे, जिन्हें 5,501 मत मिले।

इसके अलावा, कडी विधानसभा सीट पर भाजपा के राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39,452 के मार्जिन से हराया है। भाजपा उम्मीदवार को 99,742 मत मिले और कांग्रेस को 60,290 वोट मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर चावड़ा जगदीशभाई गणपतभाई रहे, जिन्हें 3,090 वोट मिले।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार गोपाल इटालिया की जीत को गुजरात के राजनीतिक इतिहास का नया अध्याय बताया।

‘आप’ नेता प्रकाश ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि गोपाल इटालिया ने उपचुनाव में जीत दर्ज की है, जो गुजरात की राजनीति में नया अध्याय है। पिछले कई सालों से यहां भाजपा का दबदबा था, लेकिन आज हमारी पार्टी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यहां की जनता चाहती है कि अब धर्म की बजाए मुद्दों पर बात होनी चाहिए, इसलिए हमें जनता ने मौका दिया है।

यह भी पढ़ें-

एक्टिंग दोहराव और अभ्यास पर टिकी है : विनय पाठक! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें