29.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनिया'तुरंत लेबनान छोडो', भारतीय दूतावास के संदेश के बाद कुछ बड़ा होने...

‘तुरंत लेबनान छोडो’, भारतीय दूतावास के संदेश के बाद कुछ बड़ा होने की आशंका!

इज़रायली हवाई हमले के जवाब में हिजबुल्लाह ने इज़रायल पर 200 रॉकेट दागे। हालाँकि, इज़रायली सैनिकों ने कहा कि अधिकांश रॉकेट नष्ट हो गए और कोई नुकसान नहीं हुआ।

Google News Follow

इजराइल – हिजबुल्ला के बीच युद्ध और भी भीषण होता जा रहा है, इसीसे मध्य पूर्व में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। इस संबंध में बेरूत में भारतीय दूतावास ने बुधवार (25 सितंबर) को लेबनान में भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की और उन्हें तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी।

बेरूत में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘क्षेत्र में तनाव को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा करने से बचना चाहिए। लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत लेबनान छोड़ देना चाहिए। भारतीय दूतावास द्वारा भारतीय नागरिकों को यह भी सलाह दी गई है कि जो लोग किसी भी कारण से रह रहे हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए, अपनी गतिविधियों को रोकना चाहिए और बेरूत में भारतीय दूतावास से संपर्क करना चाहिए।’

Image

इस बीच, इज़राइल और लेबनान अभी भी युद्ध में हैं। अभी दो दिन पहले ही इजराइल ने हिजबुल्लाह को निशाना बनाकर हवाई हमला किया था। यह हमले मुख्य रूप से हिजबुल्ला पर प्रारंभिक आक्रमण के रूप में किए गए थे, जिनमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित 580 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। इज़रायली हवाई हमले के जवाब में हिजबुल्लाह ने इज़रायल पर 200 रॉकेट दागे। हालाँकि, इज़रायली सैनिकों ने कहा कि अधिकांश रॉकेट नष्ट हो गए और कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:

तिरुपति लडडू विवाद: पूर्व सीएम का “क्षमा अनुष्ठान” आयोजन, प्रदेश की सियासत गरमाई!

“डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर 55 लाख का चूना लगाने वाले 3 गिरफ्तार!

राहुल की नागरिकता पर उठे सवाल?; इलाहाबाद कोर्ट ने भारत सरकार से मांगा जवाब!

बता दें की, इजरायल ने हिजबुल्ला को मसलने के इरादे से पेजर ब्लास्ट से लेकर हवाई हमलें ऐसी सभी योजनाओं का इस्तेमाल किया है। ऐसे में भारतीय दूतावास की तरफ से ‘तुरंत लेबनान छोड़ने’ की सलाह से लेबनान के मुख्या शहरों में डर बना हुआ है। बता दें, इससे पहले भी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पूर्वी और दक्षिणी लबनान के लोगों को इलाके छोड़ने और कहीं ओर बसने की सलाह दे चुके है। वो चाहते है की हिजबुल्ला की जंग में आम लेबनन नागरिक अपनी जान न गवाएं। ऐसे में लेबनान के दक्षिणी पूर्वी हिस्से पर बड़ा ऑपरेशन का अंदेशा लगाया जा रहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें