22 C
Mumbai
Sunday, December 21, 2025
होमदेश दुनियाLok Sabha Election: कासगंज में अमित शाह तो फिरोजाबाद में गरजे सीएम...

Lok Sabha Election: कासगंज में अमित शाह तो फिरोजाबाद में गरजे सीएम योगी!

Google News Follow

Related

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कासगंज मैनपुरी और इटावा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंवला (बरेली) बदायूं और जलेसर (एटा) में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा दोनों फायर ब्रांड नेताओं ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला|और पार्टी द्वारा प्रदेश में किये गए विकास कार्यों को भी बताया|

इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने से बहुत खुश हैं|अखिलेश यादव और डिंपल बहन, राहुल बाबा और प्रियंका जी को भी प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया था, मगर वो नहीं गए. क्योंकि वो अपने वोट बैंक से डरते हैं| यहां यादव समाज बहुत बड़ी संख्या में रहता है|

यही नहीं, अखिलेश अपने आप को यादवों का मसीहा कहते हैं|मैं इनसे पूछता हूं कि क्या आपको अपने परिवार के सिवा कोई यादव नहीं दिखता? आप खुद लड़ रहे हो, डिंपल लड़ रही हैं, अक्षय भी लड़ रहा है, धर्मेंद्र भी लड़ रहा है और एक और लड़ रहा है|पांचों यादव आपने अपने परिवार से दे दिए|मुझे बताइए बदायूं के यादवों का नंबर कब लगेगा| इस दौरान शाह ने सपा के परिवादवाद पर जमकर हमला बोला|

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद की रैली में कांग्रेस और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा को दिया जाने वाला कोई भी वोट ‘महापाप’ का कारण बनेगा और हम यह पाप नहीं होने देंगे, यह सभी का संकल्प होना चाहिए|

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फिरोजाबाद की सभा से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये औरंगजेब की औलाद आ गए हैं, जो विरासत टैक्स लगाएंगे, जैसे औरंगजेब ने जजिया टैक्स लगाया था| ये आपके हक पर डकैती है|उन्होंने कहा कि आज ये कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बाबा भीमराव अंबेडकर के लिखे काम के ठीक उल्ट कर रहे हैं|धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे और पिछड़े और दलितों का आरक्षण छीनने की साजिश रच रहे हैं|

उन्होंने कहा कि यहां पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन और बीएसपी ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है| बस इतना कहना चाहूंगा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा सकते थे क्या? जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकता तो आप उसे जबरदस्ती गले का हार बनाएंगे क्या? योगी आदित्य नाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग कहते थे कि ये लोग राम मंदिर नहीं बना सकते हैं|समाजवादी पार्टी कहती थी कि परिंदा पर भी नहीं मार सकती है|

यह भी पढ़ें-

LE 2024: पीएम मोदी ने पाक ‘याराना’ को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,612फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें