27 C
Mumbai
Saturday, July 27, 2024
होमदेश दुनियालोकसभा चुनाव 2024: अमेठी में फिर राहुल गांधी बनाम स्मृति ईरानी!

लोकसभा चुनाव 2024: अमेठी में फिर राहुल गांधी बनाम स्मृति ईरानी!

पिछले चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था| इस चुनाव में प्रियंका गांधी भी उतरने जा रही हैं| वह रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी|

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी और वायनाड लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। तो एक बार फिर अमेठी में राहुल गांधी बनाम स्मृति ईरानी देखने को मिलेगा| पिछले चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था| इस चुनाव में प्रियंका गांधी भी उतरने जा रही हैं|वह रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी|

अमेठी से राजनीतिक करियर की शुरुआत: राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2004 में अमेठी से की थी| उस वक्त उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की थी| हालांकि, 2019 के चुनाव में वह भाजपा नेता स्मृति ईरानी से हार गए थे।राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर देशभर में लोगों से मिल रहे हैं| इसके तहत वह अमेठी भी गये थे| कहा जा रहा था कि इस बार राहुल इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं| राहुल के दिवंगत चाचा संजय गांधी, दिवंगत पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी भी अमेठी से सांसद रहे हैं।

स्मृति ईरानी की चुनौती: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को खुली चुनौती दी थी और उनसे एनडीए और यूपीए दोनों के दस-दस साल के कार्यकाल पर चर्चा करने को कहा था| स्मृति ईरानी ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा था कि राहुल गांधी आप क्षेत्र चुनें, हम कार्यकर्ता चुनेंगे| स्मृति ने यह भी कहा था कि अगर युवा मोर्चा का कोई कार्यकर्ता उनके सामने बोलने लगता है तो वे बोलना भूल जाते हैं| स्मृति ईरानी ने यह बयान नागपुर में ‘नमो युवा महासम्मेलन’ कार्यक्रम में दिया था।

भाजपा ने घोषित की पहली सूची: भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में स्मृति ईरानी के नाम की भी घोषणा की थी| भाजपा ने पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है| प्रधानमंत्री मोदी फिर वाराणसी से और अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे| भाजपा ने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है,जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है|

यह भी पढ़ें-

किसान दिल्ली कूच, राजधानी से लगी सीमाओं पर सुरक्षा चाक चौबंद ! 

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,488फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
167,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें