34 C
Mumbai
Tuesday, June 2, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा चुनाव-2024: कर्नाटक में कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर बगावत के सुर!

लोकसभा चुनाव-2024: कर्नाटक में कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर बगावत के सुर!

केएच मुनियप्पा ने पहले अपने परिवार के किसी सदस्य को कोलार से टिकट दिलाने की इच्छा जताई थी| कर्नाटक कांग्रेस के पांच विधायकों ने टिकट बंटवारे से नाराजगी के चलते इस्तीफे की धमकी दी है| इसमें तीन विधान सभा और दो विधान परिषद विधायक हैं।

Google News Follow

Related

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव दो चरणों यानी 26 अप्रैल और 7 मई को होंगे | कांग्रेस ने 21 मार्च को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की| कर्नाटक से 17 उम्मीदवार हैं| उम्मीदवारों की पहली सूची 8 मार्च को घोषित की गई थी। केएच मुनियप्पा ने पहले अपने परिवार के किसी सदस्य को कोलार से टिकट दिलाने की इच्छा जताई थी| कर्नाटक कांग्रेस के पांच विधायकों ने टिकट बंटवारे से नाराजगी के चलते इस्तीफे की धमकी दी है| इसमें तीन विधानसभा और दो विधान परिषद विधायक हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में चुनावी पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है| गठबंधन की राजनीति में विभिन्न दल लोकसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहे हैं। इस नॉमिनेशन से कहीं खुशी तो कहीं गम के बादल छाये हुए है| कुछ असंतुष्ट पार्टियां इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें टिकट नहीं मिला या उनके बात का सम्मान नहीं किया|

फिलहाल ज्यादातर पार्टियों में दलबदल की यही प्रवृत्ति देखी जा रही है| अब कर्नाटक कांग्रेस में बगावत की बयार चल रही है| कर्नाटक कांग्रेस के पांच विधायकों ने टिकट बंटवारे से नाराजगी के चलते इस्तीफे की धमकी दी है. इसमें तीन विधान सभा विधायक, दो विधान परिषद विधायक हैं।

कोलार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा के रिश्तेदार को टिकट दिया है| ये गुस्सा उसी से पैदा हुआ है, जिसको लेकर कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों में जबर्दस्त आक्रोश देखा जा रहा है यही नहीं रूठे विधायक यहां तक कह रहे है कि हम गुलाम नहीं हैं, हम मुनियप्पा परिवार के गुलाम नहीं हैं|

एमसी सुधाकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार में ही टिकट बांट रही हैं| इन विधायकों ने पार्टी आलाकमान को विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर इस्तीफा देने की धमकी दी है| उन्होंने अपनी नाराजगी और असंतोष व्यक्त किया| इन विधायकों का आरोप है कि पार्टी आलाकमान ने हमारी मांगें तो सुनीं, लेकिन हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया|

यह भी पढ़ें-

अमेरिका: बाल्टीमोर ब्रिज दुर्घटना; थर्मल कोयला निर्यात पर संकट के बादल? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें