विकसित भारत की तर्ज पर गणेश पंडाल बनाने वाले श्रीकांत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकसित भारत की तर्ज पर गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की है। विकसित भारत के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए इस बार विकसित भारत 2027 थीम पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की है।
पिछले साल हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर गणेश जी की मूर्ति और पंडाल को सजाया था। इस बार पंडाल में बैलगाड़ी के साथ बुलेट ट्रेन का नमूना बनाया है।”
सुशील कुमार ने कहा, “इस बार हमने गणेश पंडाल को विकसित भारत 2047 के आधार पर तैयार किया है। 2047 में भारत कैसा रहेगा, कितना आगे जाएगा, उसे दिखाने कोशिश की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 20 वर्षों में जो कार्य करने की योजना बना रहे हैं, वह हम पोस्टर के जरिए दिखा रहे हैं। मैन्युफैक्चरिंग और एग्रीकल्चर समेत अन्य विकास कार्यों को पोस्टर के जरिए मंडप को सजाया है।”
सुशील कुमार ने कहा, “2025 में ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हुए पंडाल को सजाया था। इस थीम को लोगों ने बहुत पसंद किया और सराहना की। इस साल भगवान गणेश को ऑर्मर के रूप में तैयार किया गया है।



