26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाLS 2024: मछली के बाद तेजस्वी का हेलीकॉप्टर में अब केक पार्टी,...

LS 2024: मछली के बाद तेजस्वी का हेलीकॉप्टर में अब केक पार्टी, सियासत गरमाई!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजेडी नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर इन दिनों हेलीकॉप्टर में केक पार्टी सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है| लोकसभा का चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती दिखाई दे रही है| नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का हेलीकॉप्टर में मछली, संतरा पार्टी के बाद अब केके पार्टी का वीडियो सामने आया है।

बता दें कि मुकेश सहनी ने केके दिखाते हुए कहा कि आज हमलोगों की 200 चुनावी सभा पूरी हो जाएगी। 200 चुनावी सभा पूरी होने की खुशी में हम लोग आज केक काट रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में हमलोगों ने 250 सभाएं की थी। इस पर मुकेश सहनी ने कहा कि इस लोकसभा में भी हमलोग 250 पार कर जाएंगे। तेजस्वी यादव ने पूछा कि आपको केक का आइडिया कहां से आया? सहनी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कुछ नया करें |

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केक बिहार की जनता के लिए। इस बार संविधान, लोकतंत्र और गंगा-जमुनी तहजीब को बचाना है। समर्थन देने वाली जनता को मैं धन्यवाद देता हूं। इसके बाद तेजस्वी और सहनी ने मिलकर केक काटा। दोनों को एक-दूसरे को केक खिलाया। दोनों के साथ हेलीकॉप्टर में संजय यादव भी मौजूद थे। 

तेजस्वी और मुकेश सहनी के केक पार्ट के सवाल पर सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बयान देते हुए कहा अगर वह केक काट रहे हैं और खा रहे हैं तो इसमें दूसरों कों क्या लेना देना है? हेलीकॉप्टर में मुर्गा खाएं इससे दूसरे को क्या मतलब है? सब लोग अपना काम कर रहे हैं और फैसला जनता को करना है, जिसने हम लोगों के पक्ष में फैसला कर दिया है।

यह भी पढ़ें-

​कोरेगांव पार्क हादसा​: राजनीतिक विवाद में वसंत मोरे की एंट्री​,सुनाई खरी-खोटी​! ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें