26 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाइंडिया गठबंधन की खुली कलई! अखिलेश यादव ने कांग्रेस को कहा धोखेबाज   

इंडिया गठबंधन की खुली कलई! अखिलेश यादव ने कांग्रेस को कहा धोखेबाज   

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के नेताओं को बेवकूफ बना रही है। 

Google News Follow

इंडिया गठबंधन की गांठ अब खुलकर सामने आने लगी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धोखेबाज बताया। उन्होंने कहा कि अगर पता  होता कि कांग्रेस दगाबाजी करेगी तो अपने नेताओं को कमलनाथ के पास नहीं भेजता। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को  बिना नाम लिए चिरकुट तक कह डाला।

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के नेताओं को बेवकूफ बना रही है। अगर पहले से  जानकारी होती तो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर विश्वास नहीं करता और सपा नेताओं को उनके साथ बैठक के लिए नहीं भेजता। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुंचने पर  उन्होंने कहा कि  दिग्विजय सिंह और कमलनाथ सपा कार्यकर्ताओं को बुलाकर एक बजे रात तक बैठक की। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को रातभर जगाया ,लेकिन इसका नतीजा क्या निकला शून्य।

उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें इसकी जानकारी पहले होती कि प्रदेश स्तर पर गठबंधन नहीं होगा तो अपने कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह के पास नहीं भेजता। अगर मुझे इस बात की जानकारी होती की मध्य प्रदेश में गठबंधन  नहीं होगा तो सपा नेताओं को कमलनाथ के पास  बैठक के लिए नहीं भेजता है। अगर पता होता है कि कांग्रेस सपा को दे रही है तो  उन पर भरोसा नहीं करता और नहीं  उनका फोन उठाता। अखिलेश यादव ने कहा कि बैठक के बाद बताया गया कि मध्य प्रदेश में छह सीटें देने का आश्वासन दिया गया।   लेकिन  बाद इसका जो परिणाम देखने को मिला वह शून्य था।  उन्होंने कहा कि जैसा व्यवहार कांग्रेस करेगी वैसे ही व्यवहार हम करेंगे।

अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए अजय राय को चिरकुट कहा और उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं है।  न वो  पटना की बैठक में थे और नहीं मुंबई की बैठक में थे  वह इंडिया गठबंधन के बारे में क्या जानते हैं। उनकी इस बारे में बोलने की क्या हैसियत है। बता दें कि मंगलवार को अखिलेश यादव और  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कानपुर में थे। यही से दोनों नेताओं में वार पलटवार हुआ।  जो अब तीखी बनती जा रहा है।

ये भी पढ़ें    

 

 

Lalit Patil Case : ललित पाटिल सिर्फ मोहरा, संजय राउत के गंभीर आरोप

पूर्व CM रघुवर दास और BJP नेता इंद्रसेना रेड्डी नल्लू बनाये गए राज़्यपाल      

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में साधु हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें