36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश सरकार गरीब, युवा, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए...

मध्य प्रदेश सरकार गरीब, युवा, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

Google News Follow

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इन चार वर्गों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

राज्यपाल ने बताया कि इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सरकार ने युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन और नारी सशक्तिकरण मिशन की शुरुआत की है। इन अभियानों के तहत विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण मिशन बहुआयामी गरीबी को कम करने पर केंद्रित है, जबकि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन युवाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति मिशन लागू किया गया है, वहीं किसान कल्याण मिशन के तहत राज्य के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है।

नदी जोड़ो परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र का कायाकल्प करेगी। इसके अलावा पार्वती, काली सिंध और चंबल नदी जोड़ो योजना से 11 जिलों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

बिहार में जागेगी मां जानकी की भक्ति, गूंजेगा ‘सियापति रामचंद्र की जय’: विजय सिन्हा

अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय क्रिकेटर जडेजा ने जीता ‘सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग’ मेडल!

किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 80 लाख से अधिक किसानों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जा रही है।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों के लिए पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 36 लाख मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 13 लाख और बनाए जा रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें