28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकांग्रेस ने भी शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी  

कांग्रेस ने भी शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी  

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में आगामी चुनावों को लेकर चुनाव समन्वय समिति की स्थापना की गई है।

Google News Follow

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में एक चुनाव समन्वय समिति की स्थापना की गई है। 17 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले बनाए गए हैं। समिति के सदस्यों में  कांग्रेस विधायक दल के नेता पार्टी के नेता बालासाहेब थोराट, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण शामिल हैं।

इसके अलावा समन्वय समिति में पूर्व मंत्री नितिन राउत, यशोमति ठाकुर, सतेज पाटिल, विधान परिषद में गुट के नेता, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान, बसवराज पाटिल, श्री. प्रणीति शिंदे, श्री. कुणाल पाटिल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरजीत मन्हास, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संध्या सावलखे, प्रदेश महासचिव देवानंद पवार और प्रमोद मोरे शामिल हैं।

चुनावी मोड में भाजपा: चुनाव और राजनीतिक दलों का गहरा संबंध स्वाभाविक है। बैगर चुनाव के किसी राजनीतिक दल का अस्तित्व ही नहीं हो सकता पर देश के राजनीतिक दलों में भाजपा के लिए यह कहा जाता है की यह पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है।  साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की महाराष्ट्र इकाई अभी से चुनावी मोड में आ गई है।

2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना (अविभाजित) के साथ मिल कर भाजपा ने महाराष्ट्र से लोकसभा की 48 सीटो में से 44 पर कब्जा जमा लिया था। पर अब परिस्थिति बदल चुकी है। शिवसेना विभाजित हो गई है और कांग्रेस एनसीपी व उद्धव सेना एक साथ है। हालांकि शिवसेना के 17 सांसदों में से 13 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ है। इसके बावजूद भाजपा इस लड़ाई को हल्के में नहीं लेना चाहती। प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनावी वॉर रूम बनाने की तैयारी शुरू है। यहां तैनात होने वाली भारी भरकम टीम चुनाव पूर्व सर्वे से लेकर चुनाव प्रबंधन का काम करेगी।

ये भी पढ़ें

विधायक ​​शाहजी बापू ​पा​टील​​ का ‘उस’ प्लान को लेकर ​​किया ​​​विस्फोट​ खुलासा !

किसान ने दी अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी, कहा-1 मई…​!​

उद्धव और संजय राउत के बीच क्या चर्चा हुई? पवार ने कहा, ‘कुछ मुद्दों पर अलग राय…’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें