29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: मुस्लिम मुद्दों पर भाजपा को बोलने का अधिकार नहीं - वडेट्टीवार!

महाराष्ट्र: मुस्लिम मुद्दों पर भाजपा को बोलने का अधिकार नहीं – वडेट्टीवार!

पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को रोकने के ल‍िए केंद्र सरकार को कदम उठना चाहिए और वहां शांति बहाल करनी चाहिए। क्योंकि, वक्फ बिल की वजह से वहां पर हिंसा हुई है।

Google News Follow
महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा पर मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने का आरोप लगाया। वडेट्टीवार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम नेता को जगह नहीं दी, तो उन्हें मुस्लिम समुदाय के बारे में बोलने का क्या अधिकार है।
अगर भाजपा को मुस्लिम समुदाय के प्रति इतनी ही हमदर्दी है, तो उन्हें अपने दल का अध्यक्ष या आरएसएस का प्रमुख किसी मुस्लिम को बनाना चाहिए।

वडेट्टीवार ने बाबासाहेब आंबेडकर की जन्मतिथि को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलती से बाबासाहेब की जन्मतिथि को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमें ऐसी चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बाबासाहेब को सूर्य के समान बताया, जिन्होंने समाज को नई रोशनी और दिशा दी। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के जन्मदिन पर उनकी महानता को याद करना चाहिए, न कि गलत बयानों पर बहस करनी चाहिए।

इससे पहले 12 अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा का कारण वक्फ बिल है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार का वक्फ पर ही ध्यान क्यों गया। जबकि कई मंदिर ट्रस्ट की जमीनों पर अवैध कब्जा हो रखा है।

कांग्रेस नेता ने कहा था क‍ि सरकार का ध्यान वक्फ बोर्ड की जमीन पर इसलिए गया, क्योंकि सरकार को वक्फ पर राजनीति करनी है। यह सरकार चलाने का अनुचित तरीका है। पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को रोकने के ल‍िए केंद्र सरकार को कदम उठना चाहिए और वहां शांति बहाल करनी चाहिए। क्योंकि, वक्फ बिल की वजह से वहां पर हिंसा हुई है।

वक्फ बिल पास होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार में विभागीय निधियों से संबंधित मुद्दे चल रहे हैं। इनके आंतरिक झगड़ों को सुलझाने के लिए अमित शाह के सामने सभी नेता अपनी-अपनी बात रखेंगे।

यह भी पढ़ें-

मौसम विभाग: 2 दिनों में ही पारा 41 डिग्री पार, हीट वेव का अलर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें