30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवीना टंडन को किया सम्मानित!

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवीना टंडन को किया सम्मानित!

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अभिनेत्री रवीना टंडन को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण की रक्षा और जानवरों की भलाई के लिए किए जा रहे उनके कामों के लिए दिया गया।

Google News Follow
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समाज और पर्यावरण से जुड़े कामों में उनके योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अभिनेत्री रवीना टंडन को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण की रक्षा और जानवरों की भलाई के लिए किए जा रहे उनके कामों के लिए दिया गया।

रवीना ने इस सम्मान समारोह की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, “पर्यावरण दिवस के दिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के हाथों मुझे यह सम्मान दिया गया। यह मेरे लिए गर्व की बात है।”

इसके अलावा, उन्होंने खुशी जाहिर की कि एक छोटी सी बिल्ली, जिसे बचाया गया था, उसे अब नया घर मिल गया है। रवीना ने पेटा इंडिया का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उस बिल्ली की देखभाल की।

रवीना टंडन सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं हैं, बल्कि वह एक पर्यावरण प्रेमी, वन्यजीव फोटोग्राफर और समाज सेवा में जुड़ी एक नेक दिल इंसान भी हैं। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर दो बेटियों को गोद लिया था। वह चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएफएसआई) की सबसे कम उम्र की चेयरपर्सन बनीं और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की सलाहकार समिति की सदस्य भी रही हैं।

अंगदान को बढ़ावा देने के काम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सराहना की थी। उनकी संस्था रुद्र फाउंडेशन बच्चों, महिलाओं और जानवरों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।

कोरोना महामारी के समय भी रवीना टंडन की संस्था ने मदद का काम जारी रखा। उन्होंने साउथ मुंबई के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए। कई ट्रकों में भरकर ये सिलेंडर गंभीर मरीजों को दिए गए। इसके अलावा, रवीना टंडन महाराष्ट्र सरकार की वाइल्डलाइफ गुडविल एंबेसडर भी हैं।

रवीना दुनिया के बड़े मंच ‘द वुमन 20’ में भारत की ओर से हिस्सा लेने वाली पहली अभिनेत्री भी रही।

यह भी पढ़ें-

मंच से दूर रहना संगठन को मजबूत करने की रणनीति: दिग्विजय सिंह!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें