28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिमृतकों के परिजनों को 10 लाख की मदद करे महाराष्ट्र सरकार:अतुल भातखलकर

मृतकों के परिजनों को 10 लाख की मदद करे महाराष्ट्र सरकार:अतुल भातखलकर

Google News Follow

मुंबई। शनिवार की रात पूरे शहर में भारी बारिश हुई। मुंबई में मानसून के दौरान हुए तीन हादसों में कुल 24 लोगों की मौत हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार मृतकों के परिजनों को कम से कम 10 लाख रुपये की मदद करे। मुंबई में बारिश से चेंबूर, विक्रोली और भांडुप जिलों में दुर्घटनाएं हुई हैं और दीवार गिरने से लोगों की जान चली गई है, सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र चेंबूर है, जहां अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और मुंबई प्रभारी अतुल भातखलकर और मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने रविवार को चेंबूर में दुर्घटना प्रभावित इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना दी। साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए नागरिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. लेकिन भातखलकर ने कहा है कि पांच लाख रुपये की यह मदद बहुत छोटी है,उन्होंने मांग की कि महाराष्ट्र सरकार मृतकों के परिजनों को कम से कम 10 लाख रुपये मुहैया कराए।

गौरतलब है कि चेंबूर इलाके के वाशीनाका में भारत नगर के पीछे भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) के बाऊंड्री वॉल का एक हिस्सा गिर जाने से यह भीषण हादसा हुआ. दीवार के नीचे कई झुग्गियां थीं जो दब गईं और उसके मलबे में दबने से अब तक 19 लोगों की मौत हो गई. दो लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज चल रहा है. यहां से 25 परिवारों को अन्य जगहों में ले जाकर शिफ्ट किया गया है. इसी तरह विक्रोली में भी चट्टान खिसकने से एक इमारत ढह गई और अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. भांडुप में भी पंपिंग स्टेशन की दीवार के कुछ हिस्से गिर गए, इस घटना में 1 की मौत हो गई. यानी इन तीन दुर्घटनाओं में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें