28 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव: भाजपा ने संजय केनेकर को दिया टिकट!

महाराष्ट्र विधान परिषद उपचुनाव: भाजपा ने संजय केनेकर को दिया टिकट!

भाजपा ने एमएलसी संजय केनेकर के नाम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- मैं दलित, शोषित और पिछड़े लोगों के लिए करूंगा काम!

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उपचुनाव के लिए भाजपा ने एमएलसी संजय केनेकर के नाम की पुष्टि की है। इसके लिए संजय केनेकर ने पार्टी का आभार जताया है।

संजय केनेकर ने कहा, मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा। दलित, शोषित और पिछड़े लोगों के लिए काम करूंगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री के शासनकाल की तुलना औरंगजेब से की है। संजय राउत ने भी इसी तरह का बयान दिया था। इस पर संजय केनेकर ने कहा कि उन्होंने ( हर्षवर्धन सपकाल) ने अपनी गरिमा तो गिरा दी है। पार्टी की भी गरिमा गिरा दी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र को नई दिशा देने वाले व्यक्ति हैं। कांग्रेस इनका विरोध करते-करते खत्म हो गई है। हर्षवर्धन सपकाल को पागल खाने में ले जाने की जरूरत है। संजय राउत तो पागल है, उस पर क्या बोलना है।

बता दें कि राष्ट्रीय महासचिव अरुण ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। सूची में संदीप दीवाकरराव जोशी, संजय किशनराव केनेकर और दादाराव यादवराव केचे का नाम शामिल हैं।

इससे पहले चुनाव आयोग ने विधान परिषद की पांच खाली सीटों पर 27 मार्च को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। चुनाव आयोग ने बताया कि विधान परिषद की पांच सीटों पर 27 मार्च को उपचुनाव होगा और शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, 27 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने 10 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया था। नामांकन की आखिरी तारीख 17 मार्च तक की है। 18 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 20 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स: भारत ने 33 पदकों के साथ अभियान का समापन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,111फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें