27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: कामरा को धमकी!,'आज या कल' पार्टी को जवाब देना होगा!

महाराष्ट्र: कामरा को धमकी!,’आज या कल’ पार्टी को जवाब देना होगा!

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं| पुलिस लगातार उनकी तलाश में लगी है|

Google News Follow

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा है कि पार्टी कॉमेडियन कुणाल कामरा के मुंबई आने पर उनसे जवाब मांगेगी, जो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकियों का सामना कर रहे हैं| पटेल ने कहा कि कामरा राज्य में आने से बच रहे हैं| पटेल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया|

विधायक ने कहा कि पुलिस द्वारा समन जारी किए जाने के बावजूद कामरा मुंबई नहीं आए हैं| उन्होंने कहा कि कामरा को ‘आज या कल में’ तो पुलिस के सामने आना ही होगा| कामरा तीन बार समन जारी किए जाने के बावजूद पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं|  राहुल कनाल, जो पहले मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं, ने कहा कि जब भी कुणाल कामरा महाराष्ट्र में प्रवेश करेंगे, उनका स्वागत ‘शिवसेना स्टाइल’ में किया जाएगा|

पटेल ने कहा, ‘‘वह अब भी मुंबई नहीं आ रहे हैं| वह राज्य के बाहर हैं| मुझे पता है कि उन्हें अदालत (मद्रास उच्च न्यायालय) से अग्रिम जमानत मिल गई है| उन्होंने हमें एक प्रति भेजी है|  ऐसे कई नोटिस आते-जाते रहते हैं| हम निश्चित रूप से कुणाल कामरा के मुंबई आने पर उनसे जवाब मांगेंगे|’’

कामरा अपने नए शो ‘नया भारत’ में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपनी ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं, जिसका प्रीमियर पिछले महीने उनके यूट्यूब चैनल पर हुआ था|  पटेल की शिकायत के बाद, मुंबई में खार पुलिस ने पिछले महीने कामरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (1) (बी) और 356 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी|

यह भी पढ़ें-

आरबीआई: अपेक्षा से अधिक गिरावट ने दिया राहत और आत्मविश्वास!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें