30 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउद्धव ठाकरे गुट को विधान परिषद में विपक्षी के रूप में मान्यता

उद्धव ठाकरे गुट को विधान परिषद में विपक्षी के रूप में मान्यता

शिवसेना​ के सिंबल 'धनुष-बाण' को लेकर​ चुनाव आयोग के सामने दोनों गुट आमने-सामने हैं और पार्टी का चुनाव चिह्न हासिल करने की जद्दोजहद जारी है​|​​ इस बीच उद्धव ठाकरे समूह को​ एक​ बड़ी राहत मिली है।

Google News Follow

राज्य में उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट के बीच विवाद चल रहा है तो सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर ​पूरे​ देश की नजर है​|​ ​शिवसेना​ के सिंबल ‘धनुष-बाण’ को लेकर​ चुनाव आयोग के सामने दोनों गुट आमने-सामने हैं और पार्टी का चुनाव चिह्न हासिल करने की जद्दोजहद जारी है​|​​ इस बीच उद्धव ठाकरे समूह को​ एक​ बड़ी राहत मिली है। शिवसेना को विधान परिषद में आधिकारिक विपक्षी दल के रूप में मान्यता दी गई है।

​महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। विधान परिषद के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत के अनुसार, शिवसेना पार्टी को महाराष्ट्र विधान परिषद में आधिकारिक विपक्षी दल के रूप में मान्यता दी गई है। साथ ही शिवसेना के औरंगाबाद से विधायक अंबादास दानवे को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है​|​​

​राज्य में सत्ता ​परिवर्तन​ ​के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद ​खाली​ पड़ा हुआ​ था। एनसीपी नेता अजीत पवार ने विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद ​का भार ​संभाला है।

​शिवसेना द्वारा एक पत्र दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि अंबादास दानवे को विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए क्योंकि विधान परिषद में शिवसेना की ताकत अधिक है। तदनुसार, यह घोषणा की गई है कि अंबादास दानवे को विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया गया है।​

​

​यह भी पढ़ें-

PM बनने का सपना ले कर विपक्ष को मजबूत करेंगे नीतीश कुमार?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें