28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी,...

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट!

शिवसेना पार्टी प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है।

Google News Follow

शिवसेना पार्टी प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी गोरेगांव पुलिस को किसी अज्ञात शख्स ने भेजी है| बता दें कि गोरेगांव पुलिस स्टेशन को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है| पुलिस ई-मेल भेजने वालों की तलाश कर रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया।

मुंबई के करीब 7 से 8 पुलिस स्टेशनों और अन्य विभागों को धमकी भरे मेल भेजे गए हैं| ई-मेल में एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है| मुंबई पुलिस इस मेल की जांच कर रही है| राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी से महाराष्ट्र पुलिस एलर्ट हो गयी है| और धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुट गयी है|

एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है| सभी जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है| मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है| पिछले कुछ दिनों से गुमनाम कॉल और धमकियों का सिलसिला जारी है|

हालांकि एकनाथ शिंदे का नाम आते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी| साथ ही यह ई-मेल किसने भेजा? इसके पीछे किसका हाथ है इसकी जांच चल रही है| अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मुंबई पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बता दें कि दिल्ली की भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज दिल्ली में हैं| उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी दिल्ली में हैं। ये नेता दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली दौरे पर हैं| 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, दोनों उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार से बातचीत करेंगे| दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर आये| फिर वे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास रुके और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और अजित पवार से बातचीत की।

यह भी पढ़ें-

Delhi CM Rekha Gupta: महिलाओं के खाते में 2500 रूपये आने लगेगी, सीएम ने तारीख की घोषणा की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें