27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली सीएम रेखा गुप्ता: बहू बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सास की खुशी...

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता: बहू बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सास की खुशी का ठिकाना नहीं​!

रेखा गुप्ता दिल्ली की ऐसी तीसरी मुख्यमंत्री होंगी जिनका हरियाणा से नाता रहा है।रेखा हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली हैं।

Google News Follow

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण के साथ दिल्ली की नई सीएम पद की बागडोर संभाल लिया है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने से उनके परिवार के लोग बेहद प्रसन्न हैं। उनकी सास ने अपनी बहू की इस कामयाबी को पूरे परिवार के लिए गौरव और सम्मान की बात बताया है।

बता दें कि रेखा गुप्ता के परिवार के लोग उनकी इस उपलब्धि और राजनीतिक सफर पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी सास मीरा गुप्ता ने कहा, ”यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने हमारे पूरे परिवार – ससुराल और मायके दोनों को गौरव और सम्मान दिलाया है। पहली बार हमारे परिवार से कोई नेता बना है।

सीएम रेखा की सास मीरा गुप्ता ने कहा कि जब वह पहली बार पार्षद चुनी गईं, फिर पहली बार विधायक बनीं और अब वह पहली बार मुख्यमंत्री बन गई हैं। वहीं, रेखा गुप्ता की एक पड़ोसी ने कहा, ”हम उम्मीद करते हैं कि वह दिल्ली को बहुत आगे लेकर जाएंगी। उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी भी बहुत अच्छी तरह निभाई है।

गौरतलब है की रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं हैं। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

बता दें कि, 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था। रेखा गुप्ता दिल्ली की ऐसी तीसरी मुख्यमंत्री होंगी जिनका हरियाणा से नाता रहा है।रेखा हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली हैं।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की पढ़ाई की है। गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़ी रही हैं और महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं। गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। दिल्ली से लॉ ग्रेजुएट, ‘डूसू’ अध्यक्ष और आरएसएस से जुड़ी रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें