29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाMahakumbh 2025: ​अब तक 56.75 करोड़ ने ​लगाई​ डुबकी, संगम ​​पर अभी भी...

Mahakumbh 2025: ​अब तक 56.75 करोड़ ने ​लगाई​ डुबकी, संगम ​​पर अभी भी स्नानार्थियों का आना जारी!

मेले की समाप्ति तक डुबकी लगाने वालों की संख्या 60 करोड़ के पार होगी।

Google News Follow
प्रयागराज महाकुंभ के 39वें दिन भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। संगम की ओर आने जाने वाले रास्तों पर भीड़ है।​ प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।अब तक 56.75 श्रद्धालुओं ने डुबकी ​लगाई​ है|

​यूनेस्को के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक टिम कर्टिस ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। कर्टिस ने कहा कि यूनेस्को शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के समाधान और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

बता दें कि टिम कर्टिस बुधवार को परमार्थ निकेतन शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने स्नान कर विश्व शांति, सौहार्द और सुरक्षा की कामना की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक शांति और सुरक्षा आदि अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। ​
​आज महाकुंभ का 39वां दिन है। अब तक 56.75 श्रद्धालुओं ने किया स्नान, संगम आने और जाने वाले रास्तों पर भीड़ ​देखी जा रही है| मेले का समापन निकट है फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। आज भी लोग संगम मे श्रद्धा के साथ डुबकी लगा रहे हैं। 56 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि मेले की समाप्ति तक डुबकी लगाने वालों की संख्या 60 करोड़ के पास होगी या पार होगी।
​यह भी पढ़ें-

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता: बहू बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सास की खुशी का ठिकाना नहीं​!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें