31 C
Mumbai
Monday, October 5, 2026
होमदेश दुनियाDelhi CM: ​शपथ​ लेने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची वासुदेव घाट,...

Delhi CM: ​शपथ​ लेने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची वासुदेव घाट, की यमुना आरती!

आयुष्मान योजना और महिलाओं को 2500 रुपए सम्मान राशि देने की घोषणा के साथ ही यमुना सफाई को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

Google News Follow

Related

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा ​गुप्ता अपने वादों को अमलीजामा पहनाने में जुट गई हैं​। प्रधानमंत्री मोदी से बैठक के बाद दिल्ली सचिवालय जाकर ​उन्होंने​ पदभार ग्रहण किया। आज ​सायं​ 7.00 बजे दिल्ली की नई कैबिनेट की बैठक होगी। ​इससे पहले सीएम यमुना बाजार जाकर वासुदेव घाट का दौरा करेंगी और ​अपने मंत्रिमंडल के साथ यमुना आरती करेंगी।

​

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठी हैं, कैंपस राजनीति से लेकर राज्य संगठन और नगर पालिका प्रशासन में सक्रिय रहने के बाद अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री बनी हैं। पीएम मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ​भाजपा​ की नेता रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी।
​

दिल्ली की ​​70 विधानसभा सीटों में से भाजपा​ ने 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर 27 सालों बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव के जीतने के बाद सीएम के नाम को ​बुधवार ​की​ देर रात विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव के दौरान ​भाजपा​ ने कई बड़ी घोषणाएं की। जिसमें महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह, यमुना सफाई, गर्भवती महिला को 15,000 रुपए की मदद सहित अन्य कई घोषणाएं शामिल है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज ​सायं​ 7​.00 बजे सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट के साथ बैठक में कई ऐलान कर सकती हैं।

​दिल्ली में आयुष्मान योजना और महिलाओं को 2500 रुपए सम्मान राशि देने की घोषणा कर सकती हैं। साथ ही यमुना सफाई को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। इसके अलावा सड़कों और सीवर का मुद्दा भी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उठाया था।

​यह भी पढ़ें-

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता: बहू बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सास की खुशी का ठिकाना नहीं​!

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,072फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
336,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें