30 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे मैं कारतूस हूं, मैं झुकेगा नहीं घुसेगा​ -...

महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे मैं कारतूस हूं, मैं झुकेगा नहीं घुसेगा​ – देवेंद्र फडणवीस ​

राज्य​ ​के ​उपमुख्यमंत्री​​ देवेंद्र फडणवीस ने सावरकर पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ​पर​ जमकर भड़के। उन्होंने कहा है कि मैं कारतूस हूं, झुकेगा नहीं सीधा घुसेगा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।​

Google News Follow
महाराष्ट्र के हर जिले में ​मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ​शिवसेना और भाजपा की तरफ से वीर सावरकर गौरव यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा में ​राज्य में कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। ​​इस दौरान ​राज्य​ ​के ​उपमुख्यमंत्री​​ देवेंद्र फडणवीस ने सावरकर पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ​पर​ जमकर भड़के। उन्होंने कहा है कि मैं कारतूस हूं, झुकेगा नहीं सीधा घुसेगा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।​
​बता दें कि गत दिनों पहले ​पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री नहीं, गुंडा मंत्री कहना चाहिए। उपमुख्यमंत्री​​ देवेंद्र फडणवीस को ​डरपोक​​ गृह मंत्री बताया था।​ उद्धव ठाकरे इस बयान को लेकर​ नागपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने इसका जवाब पुष्पा स्टाइल में दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।​

देवेंद्र फडणवीस ने ​वीर सावरकर गौरव यात्रा​ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फिल्म पुष्पा के डायलॉग के स्टाइल में कहा, उन्होंने मुझे ​डरपोक​​ गृहमंत्री कहा है, मैं ​​​डरपोक​​ नहीं कारतूस हूं। झुकेगा नहीं साला, घुसेगा। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि ​राज्य की जनता भूली नहीं है| किस तरह इनके शासनकाल ने मंत्री से लेकर संत्री तक भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबे दिखाई दिए है, वही जिसके राज में पुलिस ​वसूली​​ करती रही, वो हमें गृह विभाग कैसे चलाना, यह न सिखाएं। मैं इस्तीफा तो नहीं दूंगा, लेकिन जो कायदे में नहीं रहेंगे, उनको जेल भेजने के लिए गृहमंत्री बना रहूंगा। आपकी मेहरबानी से मैं गृहमंत्री नहीं हूं।​
 
यह भी पढ़ें-

गुलाम नबी आजाद का खुलासा; कांग्रेस का यह नेता है “सबसे ख़राब अध्यक्ष” 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें