25 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"भारत छोडो आंदोलन"बरसी: हिरासत में लिए गए महात्मा गांधी के परपोते  

“भारत छोडो आंदोलन”बरसी: हिरासत में लिए गए महात्मा गांधी के परपोते  

तुषार गांधी ने बताया कि अगस्त क्रांति मैदान में शांतिपूर्वक मार्च करने की तैयारी थी, लेकिन इसे कानून व्यवस्था के लिए चुनौती मानते हुए मुझे हिरासत में लिया गया।     

Google News Follow

Related

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को बुधवार को मुंबई में हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने इस संबंध खुद ट्वीट कर जानकारी दी।महात्मा गांधी के “भारत छोडो आंदोलन” की बरसी पर उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने दावा किया है कि “भारत छोडो आंदोलन” की बरसी मानने निकले थे लेकिन उन्हें सांताक्रुज पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि “आजाद भारत के इतिहास में पहली बार मुझे हिरासत में लिया गया।मै 9 अगस्त को भारत छोडो आंदोलन की बरसी मनाने निकला था और मुझे सांताक्रुज पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुझे अपने दादा दादी महात्मा गांधी और बा पर गर्व है, जिन्हें इसी ऐतिहासिक तारीख को अंग्रेजों ने हिरासत में लिया था।
 बता दें तुषार गांधी का पूरा नाम तुषार अरुण गांधी है। वे महात्मा गांधी के बेटे मणिलाल गांधी के बेटे हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने ट्वीटर पर बताया कि अगस्त क्रांति मैदान में शांतिपूर्वक मार्च करने की तैयारी थी, लेकिन इसे कानून व्यवस्था के लिए चुनौती मानते हुए मुझे हिरासत में लिया गया। तुषार गांधी को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में गया है। तुषार गांधी को और उनके समर्थकों को बस में बैठा देखा गया। इस संबंध में पुलिस ने अपना बयान जारी नहीं किया है।
 उन्होंने आगे बताया कि पुलिस उन्हें जैसे ही छोड़ती है। वे अगस्त क्रांति मैदान में मार्च जरूर करेंगे। यह शहीदों के याद करने का दिन है। शहीद दिवस जरूर मनाया जाएगा। बता दें कि तुषार गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र के बुलढाणा में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें  

 

क्या दोबारा गलती दोहराने की राह पर है कांग्रेस ?

क्या गणेशोत्सव से पहले पूरा हो जाएगा मुंबई-गोवा हाईवे? मुख्यमंत्री ने दी नई डेडलाइन !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,270फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें