26 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमदेश दुनियामोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, अब एसपी सिंह बघेल का विभाग बदला...

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, अब एसपी सिंह बघेल का विभाग बदला गया

केंद्रीय कानून मंत्री किरेण रिजिजू का विभाग भी बदल दिया गया।

Google News Follow

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में गुरुवार, 18 मई को अचानक फेरबदल किए गए हैं। जहां आज सुबह किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटा कर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया। और रिजिजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया। तो वहीं अब कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदला गया है। अब उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया। मोदी सरकार का अपने आप में एक बड़ा फैसला है। एक ही दिन में कानून मंत्रालय संभाल रहे दोनों मंत्रियों को बदल दिया गया है।

न्यायिक नियुक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के साथ लगातार टकराव का सामना करने वाले रिजिजू 7 जुलाई, 2021 को कानून मंत्री बने थे। उस समय खेल मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रिजिजू को बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी मिली थी।

वहीं, जिस तरह से मोदी कैबिनेट में फेरबदल जारी है, उसे लेकर विपक्षियों के बीच माहौल काफी गरमाया हुआ है। सभी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि मोदी  कैबिनेट में फेरबदल किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस पर बयान सामने नहीं आया है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि जिस तरह से फेरबदल किया जा रहा है, उस पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है। वहीं, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों में कई अन्य मंत्रियों के विभाग में फेरबदल किया जा सकता है।

ये भी देखें 

अर्जुन राम मेघवाल देश के नए कानून मंत्री, किरेन रिजिजू को मिली नई जिम्मेदारी

केंद्रीय कानून मंत्री ने की मुख्य न्यायाधीश की तारीफ, जानिए क्या कहा?

JDU-NCP का रियो को समर्थन,इस वजह से नागालैंड हो जाता है विपक्ष मुक्त?  

चीन ने कनाडा के चुनावों में दिया दखल?, चीन का आरोप से इंकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें