30 C
Mumbai
Monday, May 18, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान, जानिए क्या...

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान, जानिए क्या कहा?

बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला शुरू कर दिया।

Google News Follow

Related

कर्नाटक में चुनावी प्रचार जोर शोर किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को जहरीला सांप बताते हुए कहा कि अगर इस जहर को जो कोई चखेगा वह मर जाएगा। खड़गे के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोलते हुए निंदा की है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस नेता का ऐसा बयान उसकी हताशा को दर्शाता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप इसे जहर समझे या ना समझे लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे। आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है ? मोदी एक अच्छे इंसान है, उन्होंने हमे जो दिया है उसे हम देखेंगे। आप जैसे ही इसे चाटेंगे तो पूरी तरह से सो जाएंगे।

वहीं, खड़गे के इस बयान के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने निंदा की है।उन्होंने कहा कि खड़गे के इस बयान से कांग्रेस की निराशा झलकती है। उन्होंने खड़गे का वीडियो ट्विट करते हुए लिखा है कि अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को जहरीला सांप बताया है… सोनिया गांधी के “मौत का सौदागर से यह शुरू हुआ…. और इसका अंत कैसे हुआ यह हम जानते हैं। कांग्रेस लगातार गर्त में उतरती जा रही है। इस हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में अपनी जमीन खो रही हैऔर वह इस बात को भी जानती है।

हालांकि इस बयान के बाद विवाद बढ़ते ही खड़गे ने अपनी सफाई भी दी है। खड़गे ने कहा कि मैंने उनके(पीएम मोदी) बारे में यह बात नहीं कही। मै व्यक्तिगत बयान नहीं देता। मेरे कहने का मतलब यह है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है। अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है।

ये भी देखें 

शरद पवार की सलाह दरकिनार, कांग्रेस फिर सावरकर के खिलाफ

PM Modi की यह जैकेट क्यों है ख़ास, किससे है बनी, किसने की गिफ्ट? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,437फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें