केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “खड़गे साहब को शर्म आनी चाहिए। वह (खड़गे) एक बुजुर्ग हैं और उन्हें मालूम होना चाहिए कि नीतीश कुमार की एक राजनीतिक विरासत है। वह (नीतीश कुमार) 20 साल तक केंद्र में मंत्री और मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे शब्द उनको शोभा नहीं देते। उनको ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “उनको (खड़गे) राहुल गांधी की चिंता करनी चाहिए, जिन्हें जनता ने 11 साल से गटर में फेंक रखा है और आगे किसी को पता भी नहीं है कि वह किस कूड़ेदान में हों।”
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “पिछले 11 साल से वह हर बार बोलते हैं कि मैं एक बम लेकर आ रहा हूं, लेकिन उनका बम तो डिफ्यूज निकला। राहुल गांधी ‘झूठ का बम’ जरूर लाते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारतीय उद्योग जगत की मदद पर कहा, “कोरोना काल में जब आपदा आई थी तो उस समय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के साथ केंद्र सरकार खड़ी रही। हमने सभी एक्सपोटर के साथ मीटिंग की और उन्होंने जो मांगे रखी हैं, उसे लेकर जितनी मदद हो सकती है, हम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “कुछ राज्य ऐसे हैं जो टैक्स का माल खाते हैं, लेकिन मदद नहीं करते हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन कह रहे हैं कि मैं त्रिपुरा और टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज के साथ खड़ा हूं और जो भी मदद होगी, उसे करूंगा। साथ ही वह यह भी कहते हैं कि पीएम मोदी का कमिटमेंट है, लेकिन मुझे लगता है कि स्टालिन को भी अपनी ओर से मदद की घोषणा करनी चाहिए।”
योगी सरकार ने उच्च शिक्षा में तीन विश्वविद्यालयों के 948 पद मंजूर!



