30.9 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमल्लिकार्जुन खड़गे की फिर फिसली जुबान; प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘आतंकवादी’

मल्लिकार्जुन खड़गे की फिर फिसली जुबान; प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘आतंकवादी’

चेन्नई में पत्रकारों के बीच दिया बयान

Google News Follow

Related

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कह दिया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने AIDMK के NDA में शामिल होने के विरोध में यह टिप्पणी की। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है और मंगलवार (21 अप्रैल) को प्रचार का अंतिम दिन था। इसी दौरान चेन्नई में मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया।

चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने AIDMK के प्रधानमंत्री के साथ गठबंधन के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “वे (AIDMK) मोदी से हाथ कैसे मिला सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। वे समानता में विश्वास नहीं करते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। ऐसे लोगों के साथ जुड़ना लोकतंत्र को कमजोर करना है। आपको ऐसे नेताओं की जरूरत है जो भाजपा के सामने झुकें नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें। AIDMK ने अपनी पहचान खो दी है और वह भाजपा की एक मूक सहयोगी बन गई है। वह तमिलनाडु के हितों की रक्षा नहीं कर सकती, क्योंकि वह प्रधानमंत्री मोदी की गुलाम बन गई है।”

हालांकि बाद में खड़गे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहने का इरादा नहीं था, बल्कि उनका मतलब था कि वे हमेशा लोगों और राजनीतिक दलों को डराते हैं।

तमिलनाडु में प्रचार के दौरान खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी और शाह पहले भी चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “पिछले 11 वर्षों में उन्होंने कई सरकारें गिराई हैं, विधायकों और राज्यसभा सांसदों को खरीदा है। उन्होंने पैसे और ताकत का इस्तेमाल किया है। वे CBI, ED और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर राजनीतिक नेताओं पर छापे डलवा रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी का इस स्तर तक गिरना शर्मनाक है। लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा जा रहा है। मैं इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं। उन्हें भारत की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री, बल्कि 1.42 अरब भारतीयों और तमिल लोगों का भी अपमान किया है। तमिलनाडु की जनता राहुल गांधी, खड़गे और स्टालिन को कभी माफ नहीं करेगी।”

यह भी पढ़ें:

पहले बैच के बाद भारत बढ़ा सकता है रुसी Su-57M1 फाइटर जेट्स का ऑर्डर

सूरत में ₹1 करोड़ का हवाला नेटवर्क बेनकाब, AAP नेताओं से जुड़े होने का दावा

बिहार के सरकारी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने मरीज को लगाए टांके, मचा हड़कंप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,404फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें