28 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाभारत की आर्थिक प्रगति पर ममता बनर्जी की जताई असहमती, भाजपा ने...

भारत की आर्थिक प्रगति पर ममता बनर्जी की जताई असहमती, भाजपा ने की आलोचना !

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी यह टिप्पणी भारत की आर्थिक वृद्धि को स्वीकार करने में विफलता दर्शाती है।

Google News Follow

​पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा के दौरान भारत की आर्थिक प्रगति पर एक टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत 2060 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, तो उन्होंने कहा, “मैं इससे असहमत हूं।” उनकी इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।​

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी यह टिप्पणी भारत की आर्थिक वृद्धि को स्वीकार करने में विफलता दर्शाती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए! विश्व मानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर है, लेकिन विदेशी धरती पर भी विपक्षी नेता भारत के बारे में सकारात्मक नहीं बोल सकते।”​

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ममता बनर्जी के बयान की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारत के दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से परेशानी है। यह वाकई शर्मनाक है। यह उनके संवैधानिक पद के लिए अपमानजनक है। विदेशी धरती पर ऐसा व्यवहार कौन करता है?”

यह भी पढ़ें:

भुवनेश्वर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़प, 50 से अधिक लोग घायल

लंदन में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे​

ममता बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर रही है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दशकों में भारत विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। ऐसे में, ममता बनर्जी की असहमति ने राजनीतिक गलियारों में बहस को तेज कर दिया है।​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें