रिजू दत्ता ने अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “जब तृणमूल कांग्रेस सत्ता में थी, तब अभिषेक बनर्जी पार्टी के ‘क्राउन प्रिंस’ और ताकतवर नेता हुआ करते थे। अब जब तृणमूल सत्ता से बाहर है, तो वह सब खत्म हो गया है। उन्होंने एक बार सोनारपुर में हीरो के तौर पर उभरने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें इतने कड़े विरोध का सामना करना पड़ा कि वे उसके बाद वहां से दूर ही रहे।”
21 जुलाई की रैली के बाद, जिसमें वे ममता बनर्जी के साथ शामिल हुए और करीब 4,000-5,000 लोगों की भीड़ देखी, उन्होंने फिर से भड़काऊ भाषण देना शुरू कर दिया। वे सीएम सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर फिर से बयान देते हैं। बनर्जी कहते हैं कि हम 2031 में हिसाब बराबर करेंगे।
पूर्व टीएमसी प्रवक्ता ने आगे कहा कि बनर्जी ने पहले भी भड़काऊ भाषण दिया था, उस मामले की सीआईडी जांच कर रही है। यह व्यक्ति यह नहीं समझता कि उनके बयानों के बाद टीएमसी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता मार खा रहे हैं, जबकि यह एसी कमरे में बैठकर राजनीति करता है।
खड़गे का हमला: छात्रों के संघर्ष आगे झुकी केंद्र सरकार, बोले!



