27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमराजनीतिMann Ki Baat: 99वें एपिसोड में PM मोदी ने शिवि-दधीचि का क्यों...

Mann Ki Baat: 99वें एपिसोड में PM मोदी ने शिवि-दधीचि का क्यों किया जिक्र? 

पीएम मोदी ने कहा कि बचपन में शिवि और दधीचि जैसे देह दानियों के बारे में सुनाया गया।  आधुनिक मेडिकल साइंस में अंगदान कई लोगों का जीवन बचाता है।             

Google News Follow

मन की बात के 99 वें एपिसोड में पीएम मोदी ने रविवार को देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में परमार्थ को सबसे ऊपर रखा गया है। दूसरों के सुख के लिए लोग अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते है। इसीलिए हमें बचपन में शिवि और दधीचि जैसे देह दानियों के बारे में सुनाया और पढ़ाया गया। आधुनिक मेडिकल साइंस में अंगदान कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

कहा जाता है कि जब एक व्यक्ति की मृत्यु होती है तो आठ से नौ लोगों की नया जीवन दिया जा सकता है। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि देश अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 2013 में पांच हजार से भी काम मामले थे। लेकिन 2022 में यह मामला 15 हजार से भी ज्यादा हो गया। यह अंगदान करने वाले व्यक्ति और उनके परिवार यह पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि 39 दिन की अबाबत कौर  हो या 63 साल की स्नेहलता उन्होंने अंगदान कर जीवन के महत्व को समझाया  है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे देश ऐसे कई जरूरतमंद लोग है जो जीवन की आशा में अंगदान करने वाले का इन्तजार कर रहे है। मुझे इस बात का संतोष है कि अंगदान को आसान बनाने और उसे प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश एक जैसी पॉलिसी पर काम हो रहा है।
नवरात्र के संदर्भ में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह नवरात्र का समय है। शक्ति  की उपासना का समय है। आज भारत जो नखरकर सामर्थ्य नए सिरे निखकर सामने आ रहा है उसमें नारी शक्ति की बड़ी भूमिका है। हाल फिलहाल ऐसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने हैं।  आपने अपने सोशल मीडिया पर एशिया पहली लोको पायलट सुरेखा यादव को जरूर देखा होगा। सुरेखा एक और कीर्तिमान बनाते हुए वनडे भारत ट्रेन की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई है।

ये भी पढ़ें  

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस में फांसी लगाकर की आत्महत्या     

साबरमती से नैनी जेल के लिए निकला माफिया अतीक अहमद, कही ये बात…     

​”क्या अली जनाब ​सूट करते हैं?​ ​”​: ​देवेंद्र फडणवीस का ​उद्धव ठाकरे​ पर तंज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें