27 C
Mumbai
Saturday, July 27, 2024
होमदेश दुनियामन की बात: PM MODI ने विदेश में शादी करने वालों पर...

मन की बात: PM MODI ने विदेश में शादी करने वालों पर उठाया सवाल      

पीएम मोदी ने मुंबई हमले, संविधान सभा का मन की बात में किया जिक्र  

Google News Follow

Related

पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात में मुंबई हमले का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को मै श्रद्धांजलि देता हूं। मुंबई आतंकी हमला में हमारे जवानों ने लोगों की रक्षा करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी थी. आज उन्हें देश याद कर  रहा है उन सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर की तारीख को भुलाया नहीं जा सकता है। आज के ही दिन आतंकियों ने मुंबई में हमला किया था। यह भारत का सामर्थ्य है कि आज आतंक को कुचल रहे हैं और उससे उबर चुके हैं।

 विदेशों में जाकर शादी करना क्या जरुरी है: इसके अलावा पीएम मोदी ने आजकल भारत के लोगों द्वारा विदेश में शादी किये जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इन दिनों कुछ परिवार विदेशों में जाकर शादी करना शुरू किया है , उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यह जरुरी है। भारत की मिट्टी में भारत के लोगों के बीच  अगर हम शादी करें तो देश का पैसा देश में रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे भारत के लोगों को सेवा करने का अवसर मिलेगा और छोटे छोटे, गरीब लोग आपने बच्चों को आपकी शादी के बारे में बताएंगे।
 

त्योहारों में हुआ चार लाख करोड़ का कारोबार: मन की बात के 107 वें एपिसोड में पीएम ने दिवाली ,भैया दूज और छठ जैसे त्योहारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन पर्वों के दौरान लगभग चार लाख करोड़ रूपये का कारोबार हुआ। इतना ही नहीं इस दौरान भारत के लोगों में स्थानीय उत्पादों को खरीदने में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने इस दौरान कहा कि अब बच्चे में दुकान पर कोई सामान खरीदते हुए सामानों पर मेड इन इंडिया लिखा हुआ देखते हैं। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की सफलता विकसित भारत समृद्ध भारत के दरवाजे खोल दिए हैं।

 
संविधान तैयार होने में लगा 2 साल 11 माह और 18 दिन: पीएम मोदी ने संविधान दिवस देशवासियों को बधाई दी ,उन्होंने इस दौरान संविधान के कुछ फैक्ट्स के बारे में भी बताया। कहा कि, संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। संविधान सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य श्री सच्चिदानंद जी थे। 60 देशों के संविधान के गहन अध्ययन के बाद हमारा संविधान तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान को अंतिम रूप देने से पहले इसमें 2000 से अधिक संशोधन किया गया था। अब तक सभी सरकारों ने 106 बार संविधान में संशोधन किया है।

22 भारतीय भाषाओं, 29 बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित: बता दें कि पीएम मोदी ने दिल्ली की गद्दी संभालते हुए 3 अक्टूबर 2014 को आकाशवाणी पर शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम भारत 22 भारतीय भाषाओं, 29 बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। 30 अप्रैल 2023 को  इस कार्यक्रम का 100 एपिसोड पूरा हुआ था। इस कार्यक्रम को 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी ऐप पर सुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें 

 

PM मोदी की सुरक्षा में चूक: दुनिया भर में हुई किरकिरी ,एनआईए करे जांच 

आदित्य एल1 सूर्य के पहुंचा काफी करीब, इसरो अधिकारियों ने जानकारी दी !

PM Modi की सुरक्षा में चूक का मामला: एक SP, 2 DSP सहित 7 निलंबित  

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,488फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
167,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें