36 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
होमक्राईमनामाविवादों से बग्गा का पुराना नाता : AAP के खिलाफ कई विवादित...

विवादों से बग्गा का पुराना नाता : AAP के खिलाफ कई विवादित ट्वीट

पुलिस का कहना है कि बग्गा ने जांच में सपोर्ट नहीं किया इसलिए शुक्रवार को सुबह पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली के जनकपुर स्थित बग्गा के घर पहुंची|

Google News Follow

Related

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया|बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कई विवादित ट्वीट किए थे| इस मामले में मोहाली साइबर क्राइम ने केस दर्ज किया था और तजिंदर बग्गा को पेशी के लिए कई नोटिस भेजे| पुलिस का कहना है कि बग्गा ने जांच में सपोर्ट नहीं किया इसलिए शुक्रवार को सुबह पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली के जनकपुर स्थित बग्गा के घर पहुंची|

बता दें कि बग्गा इस समय दिल्ली भाजपा में के बड़े कद के नेता हैं| वे लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके ट्वीट्स अक्सर विवादों की वजह बनते हैं| दिल्‍ली के विधान सभा चुनावों में बग्गा ने भाजपा से हाथ आजमाया था| भाजपा ने बग्‍गा को हरि नगर सीट से उम्‍मीदवार बनाया था|

इसके बाद साल 2019 में लोक सभा चुनावों के दौरान बग्गा पर अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा करने का आरोप लगा. कोलकाता पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था| इसके बाद भी और पहले भी ऐसे कई मामले हैं जहां बग्गा के बयानों से हिंसा भड़काने की बात कही जाती है| आए दिन उनके ट्वीटस सुर्खियों की वजह बनते हैं|

यह भी पढ़ें-

औरंगाबाद में BJP-MNS का आंदोलन : 8 दिन में एक बार पानी सप्लाई ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,997फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें