29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाआंदोलनकारी छात्रों से मिले मरांडी, सीबीआई जांच की उठाई मांग!

आंदोलनकारी छात्रों से मिले मरांडी, सीबीआई जांच की उठाई मांग!

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उनके साथ खड़ी रहेगी।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की। करीब 15 मिनट तक छात्रों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उनके साथ खड़ी रहेगी।

मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में यह केवल पेपर लीक का मामला नहीं है, बल्कि नौकरियां बेचने का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती समेत कई परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उनके अनुसार, केवल 14वीं जेपीएससी परीक्षा ही नहीं, बल्कि पिछले छह वर्षों में आयोग की ओर से कराई गई सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि विवादित परीक्षाओं को रद्द कर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और इससे कम पर वे तैयार नहीं हैं। भाजपा भी इसी मांग का समर्थन करती है और विधानसभा के मानसून सत्र में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी। मरांडी ने आरोप लगाया कि उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा और जेएसएससी की कुछ परीक्षाओं में चुनिंदा अभ्यर्थियों को पहले से प्रश्न और उत्तर याद कराए गए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा में लंबे समय तक कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए गए और बाद में जारी कटऑफ से चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए। नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि जेपीएससी और जेएसएससी के अध्यक्ष, सचिव और परीक्षा नियंत्रक को तत्काल हटाया जाए। पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर छात्रों की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के बीच छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनसे संवाद करने या उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की गंभीर पहल नहीं की है।

इस दौरान भाजपा के कई विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, मनोज यादव, नागेंद्र महतो, डॉ. नीरा यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, अमित यादव, शत्रुघ्न महतो, उज्ज्वल दास, मंजू कुमारी, प्रदीप प्रसाद, पूर्णिमा साहू, आजसू विधायक निर्मल महतो, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी समेत अन्य नेता शामिल थे।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,262फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें