31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमधर्म संस्कृतिमहबूबा का जलाभिषेक सियासी स्टंट? देवबंद के मौलाना भड़के, कहा...

महबूबा का जलाभिषेक सियासी स्टंट? देवबंद के मौलाना भड़के, कहा…

महबूबा मुफ़्ती ने जो किया वह सही नहीं है। पूंछ के नवग्रह मंदिर में महबूबा मुफ़्ती ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जिस पर देवबंद के मौलाना असद कासमी ने विरोध जताया है।

Google News Follow

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती द्वारा बुधवार को मंदिर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किये जाने पर मौलाना ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताया है। देवबंद के मौलाना ने इसका विरोध किया है। गौरतलब है कि महबूबा मुफ़्ती ने बुधवार को पूंछ के एक नवग्रह मंदिर का दौरा किया था। जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया था। अब इसे मामले को लेकर देवबंद के मौलाना असद कासमी ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि महबूबा मुफ़्ती ने जो किया है वह सही नहीं है। उनका मंदिर जाकर जलाभिषेक करना इस्लाम के विरुद्ध है।

इस मामले को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कि महबूबा का यह केवल राजनीति स्टंट है। इस संबंध में जम्मू कश्मीर के बीजेपी प्रवक्ता रणबीर सिंह पठानिया ने कहा कि 2008 में महबूबा मुफ़्ती और उनकी पार्टी ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि आवंटन किये जाने का विरोध किया था। उस दौरान उनकी पार्टी ने तीर्थयात्रियों के लिए अस्थायी रूप से बनाई जाने वाली झोपड़ियों के लिए भूमि आवंटन करने से मना कर दिया था।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महबूबा मुफ़्ती का यह केवल सियासी नौटंकी है। जो कोई काम नही आएगा। अगर सियासी नौटंकी परिवर्तन ला सकती है तो आज जम्मू कश्मीर समृद्धि का बाग़ होता। बताया जा रहा है कि महबूबा मुफ़्ती ने इस दौरे के दौरान यशपाल शर्मा की प्रतिमा पर फूल माला भी चढ़ाया।
ये भी पढ़ें   

करीबी के एनकाउंटर के बाद किस नेता को अतीक अहमद ने किया था फोन?  

भारतीय नोटों पर लिखा इस लाइन का क्या होता है मतलब? जानिए    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें