26 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमक्राईमनामासंजय राऊत पर मेधा सोमैया ने ठोंका 100 करोड़ के मानहानि का...

संजय राऊत पर मेधा सोमैया ने ठोंका 100 करोड़ के मानहानि का दावा !

मेधा ने कहा है कि जब संजय राउत ने उन पर और उनके पति किरीट सोमैया पर मीरा रोड पर एक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में 100 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया तो वह चौंक गईं।

Google News Follow

Related

भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने अब हाईकोर्ट का रुख किया है। मेधा सोमैया ने मुंबई हाईकोर्ट में शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इससे पहले बुधवार यानी 18 मई को मेधा ने राउत के खिलाफ शहर की शिवड़ी कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था|
मेधा सोमैया ने कुछ दिन पहले कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। राउत द्वारा पिछले महीने लगाए गए आरोप निराधार और मानहानिकारक हैं। मेधा ने कहा है कि जब संजय राउत ने उन पर और उनके पति किरीट सोमैया पर मीरा रोड पर एक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में 100 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया तो वह चौंक गईं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रमुख अखबारों ने राउत के हवाले से खबर छापी| राऊत द्वारा मीडिया में दिया गया बयान मानहानिकारक है और इसने मेरे चरित्र और छवि को सामान्य रूप से खराब किया है। इसलिए हमने कोर्ट में दायर शिकायत में राउत के खिलाफ नोटिस की मांग की है| मेधा ने राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
 
यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी, राज्य का ‘क्रूर’ मजाक’ – फडणवीस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,157फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें