27 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियामिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा के चंद्रभान पासवान की बड़ी जीत, सपा को प्रत्याशी...

मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा के चंद्रभान पासवान की बड़ी जीत, सपा को प्रत्याशी को हराया!

30वें अंतिम राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने 61329 वोटों से बढ़त बना ली। भाजपा को 1,45,685 मत मिले। सपा को 84,266 मत प्राप्त हुए। 

Google News Follow

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा के चंद्रभान पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को बड़े अंतर से हरा दिया है। 30वें अंतिम राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने 61329 वोटों से बढ़त बना ली। भाजपा को 1,45,685 मत मिले। सपा को 84,266 मत प्राप्त हुए। 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “आज दिल्ली को पीएम मोदी के मार्गदर्शन में चलने वाली सरकार मिली है| मिल्कीपुर की ऐतिहासिक जीत पर मैं भाजपा उम्मीदवार को बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी हारी है। ये शुरुआत है, 2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।”

बता दें कि मिल्कीपुर उपचुनाव में राउंड 21 के बाद भाजपा को 107533 मत प्राप्त हुए। सपा को 57266 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 3717 मत प्राप्त हुए। मिल्कीपुर उपचुनाव में राउंड 19 के बाद भाजपा को 96384 मत प्राप्त हुए। सपा को 51998 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 3360 मत प्राप्त हुए। 

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को लेकर निर्णायक बढ़त पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान की जीत पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़े के बीच रंग और गुलाल से भरा हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। मिल्कीपुर उपचुनाव में निर्णायक बढ़त बनाने के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रामलला के दर्शन किए। 

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पर भाजपा की ओर से निर्णायक जीत के बाद जश्न शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। एक-दूसरे को जीत की बधाई भी दी। 

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: ​27वें दिन भी श्रद्धालुओं की ​लगातार बढ़ रही संख्या, ​​​कई​ ​किमी​ का तक लगा लंबा जाम​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें