28.9 C
Mumbai
Thursday, July 2, 2026
होमदेश दुनियाजनता को गुमराह करना ही कांग्रेस-विपक्ष का एजेंडा: दानिश आजाद अंसारी!

जनता को गुमराह करना ही कांग्रेस-विपक्ष का एजेंडा: दानिश आजाद अंसारी!

जिन प्रदेशों में एसआईआर के चुनाव हुए, वहां सकारात्मक परिणाम देखने को मिले और वोटिंग प्रतिशत बढ़ा। एसआईआर वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की प्रक्रिया है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया, सरकारों के खिलाफ विपक्ष के दावों और वक्फ संपत्ति के दस्तावेजों को अपडेट करने सहित विभिन्न राजनितिक मुद्दों पर टिप्पणी की।

विपक्ष के एसआईआर विरोध पर कांग्रेस द्वारा सीजेआई को लिखे पत्र पर दानिश आजाद अंसारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों का सिर्फ जनता को गुमराह करने का एजेंडा है। एसआईआर के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हो, यह चुनाव आयुक्त की मंशा थी, जो जमीनी स्तर पर दिखाई भी दी।

जिन प्रदेशों में एसआईआर के चुनाव हुए, वहां सकारात्मक परिणाम देखने को मिले और वोटिंग प्रतिशत बढ़ा। एसआईआर वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की प्रक्रिया है। इसके बारे में विपक्ष लगातार भ्रम फैलाकर साबित करना चाह रहा है कि उसके पास कोई एजेंडा नहीं बचा है। जनता के दिलों में विपक्ष के प्रति कोई विश्वास नहीं है। विपक्ष जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाह रहा है।

अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि 2027 में यूपी से भाजपा सरकार हारेगी, वहीं राहुल गांधी केंद्र से भाजपा के हारने की बात कह रहे हैं। इस पर दानिश आजाद ने कहा, “इन दलों के नेताओं ने ऐसे दावे 2017, 2019, 2022 और 2024 में किए, जो फेल साबित हुए।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को हर चुनाव में ‘मुंह की खानी’ पड़ी। जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं कांग्रेस जीतने के दावे करती है लेकिन परिणाम विपरीत ही आता है। जहां पर कांग्रेस या विपक्षी पार्टियां जीतीं तो वहां चुनाव और एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाया। जनता के जनादेश का अपमान करना विपक्ष को भारी पड़ रहा है।”

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को बंद करने पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “उत्तराखंड सरकार ने मदरसा शिक्षा को अपग्रेड किया है। अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के जरिए सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देगी, जो एक अच्छा कदम है।”

मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी कहते हैं, “जब हमारी सरकार वक्फ (संशोधन) एक्ट लेकर आई, तो मकसद वक्फ संपत्तियों को डिजिटाइज करना और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाना था। इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे हटाना, इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों को ठीक करना और सही ऑडिटिंग सुनिश्चित करना था ताकि वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय बढ़ाई जा सके।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ फोन पर हुई बातचीत पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की तरक्की के लिए अविश्वसनीय लगन और मेहनत से काम किया है। 2014 के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा, सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ी है।”

यह भी पढ़ें-

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस: समय बदला, नाम बदला, शान रही विश्वविख्यात सदैव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,194फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें