26 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियारूसी बमबारी में 20 से ज्यादा ने गंवाई जान, मॉस्को को रोकना...

रूसी बमबारी में 20 से ज्यादा ने गंवाई जान, मॉस्को को रोकना जरूरी: जेलेंस्की!

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 20 से ज्यादा लोग मारे गए। शब्द नहीं हैं... पीड़ितों के सभी परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है। 

Google News Follow

Related

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को एक गांव पर रूस की ओर से बरसाए बम के कारण हुई जनहानि पर दुख जताया है। उन्होंने ईयू, अमेरिका और जी20 का आह्वान करते हुए गुहार लगाई कि अब समय आ गया है कि दुनिया खामोश न बैठे और मॉस्को को इसका जवाब दे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपना दुख और रोष जताते हुए कहा, डोनेट्स्क क्षेत्र के यारोवा की ग्रामीण बस्ती पर हवाई बम से रूस का एक बेहद क्रूर हवाई हमला था। सीधे आम लोगों को निशाना बनाया गया। ठीक उसी समय जब उन्हें पेंशन वितरित की जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 20 से ज्यादा लोग मारे गए। शब्द नहीं हैं… पीड़ितों के सभी परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है।

फिर उन्होंने ललकारते हुए अंदाज में कहा, “ऐसे रूसी हमलों को दुनिया की ओर से उचित जवाब दिए बिना नहीं छोड़ा जाना चाहिए। रूसी नए कड़े प्रतिबंधों और नए प्रहारों से बचते हुए जिंदगियां तबाह करते रहते हैं।

दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। दुनिया को निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए। संयुक्त राज्य अमेरिका से जवाब की जरूरत है। यूरोप से जवाब की जरूरत है। जी20 से जवाब की जरूरत है। रूस को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

यारोवा का यह छोटा सा गांव स्लोवियास्क शहर से लगभग 20 किलोमीटर (10 मील से ज्यादा) उत्तर में स्थित है। स्थानीय मीडिया को यहां के गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया कि 9 सितंबर को डोनेट्स्क ओब्लास्ट के गांव यारोवा पर रूसी सेना के हमले में 20 से ज्यादा लोग मारे गए और इतने ही घायल हुए।

फिलाश्किन ने बताया कि यह हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे पेंशन वितरण के दौरान हुआ। स्थानीय सड़क नेटवर्क के पास स्थित, यह क्षेत्र रूसी सेना के कब्जे वाले इलाकों से महज 9 किलोमीटर (5.6 मील) दूर है।

यह भी पढ़ें-

मुंबई की लोकल ट्रेनों का बदलेगा चेहरा, चलेंगी एसी ‘वंदे मेट्रो’ ट्रेन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें