समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में ऋतु तावडे ने कहा, “मैं घाटकोपर के लोगों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे चुनकर यहां भेजा। मेरी पहली प्राथमिकता मेरा वार्ड है। मेरे वार्ड के लोगों और मुंबई के हर नागरिक की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
उन्होंने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को मुंबई से बाहर करने का भाजपा का संकल्प दोहराया। ऋतु तावडे ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में साफ तौर पर लिखा है कि जो बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां आकर फुटपाथों पर कब्जा कर चुके हैं, हम उन पर जरूर कार्रवाई करेंगे।”
बता दें कि ऋतु तावड़े की पहचान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। उन्होंने पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीता था। इसके बाद, 2017 के बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 121 से दोबारा चुनी गईं। 2026 बीएमसी चुनाव जो 15 फरवरी को हुआ था, में वह वार्ड नंबर 132 से चुनी गई थीं। इससे पहले वह बीएमसी एजुकेशन कमेटी की चेयर चेयरपर्सन रह चुकी हैं। वह पहले कांग्रेस में थीं; उन्होंने 2012 में भाजपा का दामन थामा था।
लंबे करियर में प्रासंगिक बने रहना ही सफलता की असली कुंजी- रणविजय सिंह!
