मुंबई महानगरपालिका: गणेश खनकर बने भाजपा के गुट नेता

मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने किया स्वागत

मुंबई महानगरपालिका: गणेश खनकर बने भाजपा के गुट नेता

Mumbai Municipal Corporation: Ganesh Khankar becomes BJP's group leader

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच, भाजपा-शिवसेना नगरसेवकों के गुटों का रजिस्ट्रेशन सोमवार (2 फरवरी) को हुआ। इससे पहले, भाजपाने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में अपना गुट का नेता चुन लिया है। गणेश खनकर को ग्रुप लीडर बनाया गया है। इसके बाद अब फोकस इस बात पर होगा कि मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का चेयरमैन किसे बनाया जाएगा।

चुनावों के दो हफ्ते से ज़्यादा समय बाद भाजपा ने आखिरकार अपना ग्रुप लीडर बना लिया है। गणेश खनकर को भाजपा का नया गुट नेता बनाया गया है। यह फैसला भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति  के महानगरपालिका में बहुमत हासिल करने के कुछ ही दिनों के अंदर लिया गया है। हाल के चुनावों में, भाजपा अकेले 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

बता दें की, गणेश खनकर दहिसर के वार्ड नंबर 7 से चुने गए और उन्होंने ठाकरे ग्रुप के कैंडिडेट सौरभ घोसालकर को हराया। मुंबई में भी भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ, खनकर हाउस के लीडर के तौर पर काम करेंगे। गणेश खनकर के गुट नेता चुने जाने के बाद, भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम उनका स्वागत किया। खनकर एक वफादार मराठी कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से है। नॉर्थ मुंबई के रहने वाले खनकर भाजपा के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक में फॉक्सकॉन पर टैक्स विवाद, स्थानीय पंचायत ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

कोलकाता के रेस्टोरेंट ने मानी बीफ़ परोसने की बात, माफ़ी मांगी

पाकिस्तान से आए दलित हिंदुओं को मिले आवास: दिल्ली में बेदखली पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Exit mobile version